Move to Jagran APP

Navratri Special Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के देवी गीतों की धूम, रोज रिलीज और वायरल हो रहे गाने

Khesari Lal Yadav And Pawan Singh Bhojpuri Devotional Songs नवरात्र पर मां दुर्गा के स्‍वागत के लिए भोजपुरी स्‍टार्स धड़ाधड़ देवी गीत रिलीज कर रहे हैं।

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 06:33 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 06:37 PM (IST)
Navratri Special Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के देवी गीतों की धूम, रोज रिलीज और वायरल हो रहे गाने
Navratri Special Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के देवी गीतों की धूम, रोज रिलीज और वायरल हो रहे गाने

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Khesari Lal Yadav And Pawan Singh Bhojpuri Devotional Songs: नवरात्र पर मां दुर्गा के स्‍वागत के लिए भोजपुरी स्‍टार्स धड़ाधड़ देवी गीत रिलीज कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच देवी गीतों के जरिए दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी बढ़ाने की रेस छिड़ती नजर आ रही है। खेसारी ने दस दिनों में करीब दस देवी गीत लांच किए हैं। वहीं, पवन सिंह ने भी कई गाने रिलीज किए हैं।

loksabha election banner

भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्‍गज स्‍टार्स इन दिनों अपने देवी गीतों को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर पवन सिंह हैं तो दूसरी ओर खेसारी लाल यादव। इन दोनों स्‍टार्स ने नवरात्र के मद्देनजर देवी मां के स्‍वागत में हाल ही में कई गीत रिलीज किए हैं। इन गीतों को दोनों स्‍टार्स के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों स्‍टार्स दर्शकों की मांग को ध्‍यान में रखते हुए इस तरह के देवी गीतों के जरिए फैन फॉलोविंग बढ़ाने का इरादा भी है।

View this post on Instagram

Click For Listen : 👉https://youtu.be/RSbGhE9upD4

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on

खेसारी लाल यादव ने मां के स्‍वागत में पिछले 10 दिनों में करीब 10 देवी गीत रिलीज किए हैं। इन देवी गीतों को खूब पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर शेयर किए गए इन गीतों को लगातार देखा जा रहा है। इनमें 'माई के नथिया', 'दुर्गा मइया बोलेली न काहे', 'मां हर शहर में' टाईटल से कई देवी गीत शामिल हैं। खेसारी के पुराने देवी गीतों को भी खूब देखा जा रहा है। यूट्यूब पर इन गीतों में से सिर्फ एक गीत को ही 50 मिलियन से भी ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। इसी तरह अन्‍य देवी गीतों को भी व्‍यूज हासिल हो रहे हैं।

View this post on Instagram

Good morning 🙏 आज ही 12 Pm बजे नया देवी गीत आपसब के बीच आ रहा है...#SRK_Music ..जय माता दी 🙏🙏

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999) on

पवन सिंह ने हाल ही में रिलीज किए देवी गीत 'दुर्गा पूजा के चंदा 251' को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा पवन सिंह ने अपने नए देवी गीत से वैष्‍णो देवी मां के दर्शन करने और कलशा धरने का संकल्‍प लेते दिख रहे हैं। इनमें 'दुर्गा पूजन के चंदा 251', 'कश्‍मीर में कलशा धरब' टाइटल से देवी गीतों को रिलीज किया गया है। इन देवी गीतों को यूट्यूब पर लगातार खूब व्‍यूज मिल रहे हैं। पवन सिंह के पुराने देवी गीतों में सिर्फ एक गीत को ही यूट्यूब पर 20 मिलियन तक व्‍यूज मिल रहे हैं। वहीं, इसी तरह अन्‍य गीतों को भी व्‍यूज हासिल हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.