'रज्जो' स्टाइल में 'दबंग' सोनाक्षी सिन्हा ने मनाया करवा चौथ, देखें वायरल तस्वीर!
Sonakshi Sinha Celebrated Karwa Chauth 2019 दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने रज्जो स्टाइल में एक फोटो शेयर कर लोगों को करवा चौथ की बधाई दी है।
नई दिल्ली, जेएनएनl सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का प्रमोशन करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ को लेकर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैl इसमें सोनाक्षी सिन्हा को चांद को छन्नी से देखते हुए देखा जा सकता हैंl चूंकि सलमान खान अभिनीत दबंग 3 फिल्म की कहानी उत्तर भारत की कहानी हैl इसलिए रज्जो उर्फ सोनाक्षी ने अपने फैन्स को ऐसा कर करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड के कलाकार हमारे भारतीय त्योहार को लेकर हमेशा उत्साह से भरे रहते हैं। आज सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो करवा चौथ मनाने के लिए तैयार हैं।
इस शुभ दिन पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं। अब 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने रज्जो स्टाइल में एक फोटो शेयर कर लोगों को करवा चौथ की बधाई दी है। अभिनेत्री ने फिल्म दबंग 3 से एक नया पोस्टर जारी किया हैl इसमें वह करवा चौथ के विशेष अवसर के लिए एक सुंदर साड़ी पहने तैयार है।
यह त्योहार भारत के उत्तरी भाग में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट किया, ‘रज्जो पांडे उर्फ़ मिसेज चुलबुल पांडे की ओर से आप सभी पतिव्रता और दबंग पत्नियों को हैप्पी करवा चौथ।' इसके बाद उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया हैंl फिल्म दबंग 3 में चुलबुल पांडे की भूमिका में सलमान खान नजर आएंगेl वहीं फिल्म में दक्षिण के स्टार सुदीप विलेन के तौर पर नजर आएंगेl फिल्म में महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी हैं।
यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने मेहंदी सेरेमनी से शुरू की करवा चौथ की तैयारियां, वायरल हुई तस्वीरें
यह फिल्म 21 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। करवा चौथ को लेकर शिल्पा शेट्टी ने भी जमकर तैयारियां की हैंl उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए हैl इनमें उन्हें करवा चौथ के लिए मेहंदी लगवाते हुए देखा जा सकता हैंl