Move to Jagran APP

नया लुक रिवील करने के बाद कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडियो, रविवार को करने जा रहे बड़ा 'धमाका'

कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो किसी फिल्म का टीजर लग रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 06:22 PM (IST)
नया लुक रिवील करने के बाद कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडियो, रविवार को करने जा रहे बड़ा 'धमाका'
कार्तिक आर्यन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों लगता है कुछ बड़ा 'धमाका' करने के मूड में हैं। तभी तो वो सोशल मीडिया के जरिए नई- नई पोस्ट कर अपने फैंस को कश्मकश में डाल रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने बीते दिन अपना नया लुक रिवील किया था। जिसमें वो किसी सुपरहीरो से कम नहीं लग रहे थे। जिसके बाद आज उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने बताया है कि वो जल्द ही फैंस को एक सरप्राइज देने वाले हैं।

loksabha election banner

कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो किसी फिल्म का टीजर लग रहा है। वीडियो में कार्तिक आर्यन एकदम सुपरहीरो लग रहे हैं। उन्होंने आंखों पर लाइट वाला चश्मा पहना हुआ है। साथ में काले रंग का ओवरकोट भी, इसके अलावा वो इस वीडियो में छलांग लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा है, 'किसी ने बदमाश को बुलाया, कल आ रहा है।' इस वीडियो के जरिए कार्तिक ने ये भी बताया है कि वो रविवार दोपहर 12 बजे इस वीडियो के पीछे के राज का खुलासा करने जा रहे हैं। कार्तिक के इस वीडियो ने उनके फैंस के साथ- साथ उनके साथी कलाकारों की भी जिज्ञासा को बढ़ा दिया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

उनके इस वीडियो पर कमेंट कर भूमि पेडनेकर, मृणाल ठाकुर, दर्शन कुमार, डब्बू रत्नानी ने भी कमेंट किया है। वहीं भूमि पेडनेकर ने कमेंट कर पूछा है 'क्या है ये सब'। भूमि के कमेंट का जवाब देते हुए कार्तिक ने लिखा, 'रुको जरा, सबर करो'। अब कार्तिक के इस पोस्ट ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं कि कल आखिर होने क्या वाला है।

कई लोगों को लग रहा है कि ये कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'धमाका' का टीजर है। बीते दिन कार्तिक ने अपना एक लुक भी रिवील किया था। जिसमें उनका चेहरा अंधेरे में है, मगर उनके लम्बे बाल साफ़ दिख रहे हैं। कार्तिक ने एक ओवरकोट पहना हुआ है और हाथ में शैफ्ट जैसा कुछ थामा हुआ है। बैकग्राउंड में कुछ ग्राफिक्स बने हुए हैं। इस पर लिखा है- 20.06.21.. तस्वीर के साथ कार्तिक ने लिखा है- आ रहा है कुछ अलग सा। अनुमान लगाइए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

बात करें कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका की तो कुछ दिनों पहले ख़बरें आयी थीं कि यह फ़िल्म अगस्त में रिलीज़ की जा सकती है। कार्तिक की यह पहली फ़िल्म है, जो सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। बता दें, 'धमाका' की शूटिंग कार्तिक ने महज़ 10 दिनों में पूरी की थी। फ़िल्म के अधिकतर हिस्सों की शूटिंग इनडोर हुई है। धमाका में कार्तिक न्यूज़ एंकर के किरदार में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.