Move to Jagran APP

कार्तिक आर्यन ने दिखाया अपना फनी अंदाज, Tauktae Cyclone से बचने की दी नसीहत

अब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी फैंस को इस चक्रवाती तूफान से बचने की अपील की है। कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर फैंस को अपना फनी अंदाज भी दिखाते रहते हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 04:03 PM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 04:03 PM (IST)
कार्तिक आर्यन ने दिखाया अपना फनी अंदाज, Tauktae Cyclone से बचने की दी नसीहत
कार्तिक आर्यन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान टाक्टे का हमला भी देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। अरब सागर से आया ये तूफान केरल सहित कर्नाटक, गोवा के तटीय इलाकों में तबाही मचा चुका है। ये तूफान बढ़ते- बढ़ते अब मुंबई और गुजरात के तटीय क्षेत्रों से भी टकराने वाला है। जिसके चलते इन स्थानों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों को अपने अंदाज में इस चक्रवाती तूफान से बचने की अपील कर रहे हैं।

loksabha election banner

अब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी फैंस को इस चक्रवाती तूफान से बचने की अपील की है। कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर फैंस को अपना फनी अंदाज भी दिखाते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने फनी अंदाज में ही फैंस को टाक्टे तूफान से बचने के लिए घर पर रहने की अपील की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर कार्तिक की बहुत पुरानी तस्वीर है। जिसमें कार्तिक आर्यन के बाल तेज हवा से उड़ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, '#Tauktae घर पर रहने की एक और वजह'। कार्तिक की इस तस्वीर पर उनके फैंस भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि हवाओं की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक है इसलिए इसे अति गंभीर श्रेणी में रखा गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अगले तीन घंटों के दौरान रायगढ़, पालघर, मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी जिलों के अलग-अलग इलाकों में 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।

'अलादीन' फेम आशी सिंह ने मां के लिए खरीदा सपनों का आशियाना, लॉकडाउन की वजह से नहीं हो पाईं शिफ्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.