नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन लड़कियों के बीच में खासी फेमस हैं। कार्तिक का चॉकलेटी लुक लड़कियों को खूब भाता है। लॉकडाउन में कार्तिक अपने लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट भी कर रहे हैं। कभी वो कबीर सिंह जैसे लुक में दिख रहे हैं तो कभी एकदम चॉकलेटी ब्वॉय। कार्तिक इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिस पर कमेंट कर उनके फैंस उन्हें सलाह दे रहे हैं कि 'वो बुलाती है मगर जाने का नहीं'। पर कार्तिक के फैंस उनसे ऐसा क्यों कह रहे हैं ये हम आपको बताते हैं।
दरअसल, लॉकडाउन के दौरान कार्तिक ने अपने लुक में जबरदस्त चेंज किया। उन्होंने अपनी दाढ़ी काफी बढ़ा ली और पूरा लुक ही चेंज कर दिया। फैंस के कार्तिक को ऐसे लुक में पहले कभी नहीं देखा था। लेकिन कुछ दिन बात कार्तिक फिर से क्लीन शेव में दिखे। लेकिन अब कार्तिक ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी दाढ़ी फिर बढ़ी हुई दिख रही है। इस फोटो के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'दाढ़ी बुला रही है'। कार्तिक की इस फोटो पर लोग फनी-फनी कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोग कह रहे हैं, 'वो बुलाती है मगर जाने का नहीं'। तो वहीं कुछ लोग कार्तिक को दोबारा दाढ़ी ना बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं।
View this post on Instagram
Daadhi bula rahi hai 🧔
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Jun 4, 2020 at 12:51am PDT
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कार्तिक अपने फैंस के कमेंट्स के रिप्लाई कर के भी उनसे जुड़ रहे हैं। बीते दिनों कार्तिक ने अपने लुक को लेकर फैंस के एक सवाल किया था जिसके खूब रिप्लाई आए थे। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया था। इस कोलाज में एक तरफ वो हल्की दाढ़ी में हॉट नज़र आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ वो बड़ी हुई दाढ़ी में सीरियस लुक में नज़र आ रहे थे। कार्तिक ने हल्की दाढ़ी वाले लुक पर पूछा था ‘सेक्सी’, और बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक के लिए पूछा था ‘जंगली’। यानी वो सेक्सी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं या जंगली। इस पर ज्यादातर फैंस ने कहा था कि वो जंगली लुक में ज्यादा मस्त लग रहे हैं।
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO