Move to Jagran APP

कार्तिक आर्यन ने माधुरी दीक्षित के गाने पर किया डांस, बताया इस तरह से करते हैं Cook

हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 07:33 PM (IST)
कार्तिक आर्यन ने माधुरी दीक्षित के गाने पर किया डांस, बताया इस तरह से करते हैं Cook
कार्तिक आर्यन की तस्वीर फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कार्तिक सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन अपने कई डांस वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

कार्तिक आर्यन वैसे तो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फ्रैडी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक सेट से कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। लेकिन इसी बीच अभिनेता समय निकालकर अपने शौक को भी पूरा कर लेते हैं। हाल ही में कुछ दिनों के अंदर की कार्तिक के कई डांस वीडियो जमकर वायरल हुए हैं। जिसे देखते हुए अब एक बार फिर से कार्तिक ने 'कुक कुक' चैलेंज लिया और इसे कर दिखाया।

कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। वीडियो में कार्तिक आर्यन और उनके साथ दो लोग और माधुरी दीक्षिक के गाने 'कुक कुक' पर डांस कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'हम कुक करते हैं और लोग देखते हैं लेकिन इसी तरह से आप हुक करते हैं।' कार्तिक के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

बता दें कि कार्तिक आर्यन बीते काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन ने कुछ ही दिनों में अपनी कई फिल्मों का एलान कर दिया है। इन दिनों वो फिल्म 'फ्रैडी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इससे पहले उन्होंने समीर विद्वंस के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म जिसका नाम 'सत्य नारायण की कथा' रखा जाने वाला था की घोषणा भी की थी। हालांकि अब इस फिल्म का नाम बदल दिया जाएगा लेकिन बदले हुए नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग भी अब खत्म होने वाली है। वहीं उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'धमाका' भी है। जिसमें कार्तिक एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.