Move to Jagran APP

Kartik Aaryan ने मोनोक्रोम तस्वीर शेयर कर लिखा ‘हैलो कौन’, फैंस ने कहा हम बोल रहे

बॉलीवुड अभिनेता कार्कित आर्यन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहे हैं। उनके फोटोज वीडियो इंटरनेट पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच उनकी एक मोनोक्रोम तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमे वो बेहद चार्मिंग दिख रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 04:20 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 04:20 PM (IST)
Kartik Aaryan ने मोनोक्रोम तस्वीर शेयर कर लिखा ‘हैलो कौन’, फैंस ने कहा हम बोल रहे
Kartik Aaryan shared the monochrome picture and wrote 'Hello kaun?', fans said ham bol rahe.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता कार्कित आर्यन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहे हैं। उनके फोटोज वीडियो इंटरनेट पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच उनकी एक मोनोक्रोम तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमे वो बेहद चार्मिंग दिख रहे हैं।

loksabha election banner

इस मोनोक्रोम तस्वीर को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अभिनेता जीमन पर बैठकर पोज देते दिख रहे हैं। अभिनेता की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘हैलो कौन?’ एक्टर की इस फोटो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर अब तक साढ़े 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है। साथ ही तस्वीर पर फनी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

एक यूजर ने अपने उनके कैप्शन का जवाब देते हुए लिखा, ‘हम बोल रहे।’ साथ ही एक फैंस ने लिखा, ‘आपका ये लुक बिल्ली की तरह दिख रहा है।’ हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंसेप्शन मूमेंट को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उनका ये वीडियो फिल्म लुका छुप्पी के प्रोमशन के दौरान का है। जहां वो स्टेज पर एक लड़की के साथ सॉन्ग मैं देखूं तेरी फोटो पर डांस स्टेप्स कर रहे हैं।

Kartik

Kartik1

कार्तिक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्या इसे फैंसेप्शन कहते हैं क्योंकि मैं अपने फैंस का फैन हूं ? मैं हमेशा ये कर सकता हूं सिर्फ इस फीलिंग के लिए।' बात अगर उनके वर्कफ्रंट की बता करें त वो ज्लाद ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी, परेश रावल, राजपाल यादव के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं।

ये फिल्म साल 2009 में आई अक्षय कुमार की फिल्म का सीक्वल है। इसके अलावा वो फिल्म धमाका में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक प्राइम टाइम एंकर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में लाइव कवरेज के दौरान टीवी चैनल के अंदर के माहौल को दिखाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.