कार्तिक आर्यन को अनन्या के साथ देख भड़के फैंस, बोले- ‘आपने सारा के साथ अच्छा नहीं किया’
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बुधवार को अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेेकिन इस मौके पर कार्तिक और अनन्या को साथ देख फैंस एक्टर पर भड़क गए।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बुधवार को अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे को और खास बनाया उनके दोस्तों ने। कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर ने पहले अनन्या का बर्थडे उनकी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के सेट पर सेलिब्रेट किया। उसके बाद कार्तिक और अनन्या बर्थडे डिनर पर गए। सोशल मीडिया पर अनन्या और कार्तिक की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों डिनर पर जाते हुए नज़र आ रहे हैं।
दोनों की फोटोज सामने आने के बाद लोग कार्तिक आर्यन पर जमकर गुस्सा कर रहे हैं। कोई उन्हें धोखेबाज़ कह रहा है तो कोई अनन्या के साथ देखकर गुस्सा कर रहा है। एक फैन ने कहा ‘अनन्या से ब्रेकअप के बाद भी ये इतनी जल्दी कोई और ढूंढ लेगा’। निकिताशा नाम की एक फैन ने लिखा ‘इस तरह कार्तिक अपना करियर खराब कर रहा है। क्यों ‘ड्रगबीर’ 2 बनने पर तुले हो’। m_deltaa नाम के एक यूजर ने लिखा ‘ कभी सारा के साथ प्रिंसिस कहकर फोटो लगाते हो कभी अनन्या पंडे के साथ.. वाह रे लड़के’।
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का हाल ही में ब्रेकअप हो गया है। सारा और कार्तिक के अलग-होने से फैंस काफी अपेसट हैं। 'आजकल' की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था, इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे को अक्सर स्पेशल फील करवाते थे। फैंस को भी दोनों की जोड़ा काफी पंसद थी। यह वजह है कि जब दोनों के अलग होने की खबर आई तो फैंस निराश हो गए। हालांकि ऐसा नहीं कि दोनों लड़ झगड़कर अलग हुए हों। बिजी शिड्यूल होने की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।