Move to Jagran APP

Karisma Kapoor के बर्थडे पर वायरल हो रहा है पुराना डांस का वीडियो, शाहिद कपूर भी आएंगे नज़र

आज जब लोग सीरीज़ की दीवाने हैं तब करिश्मा का डांस एवरग्रीन है। उनके बर्थडे दिन एक ऐसा ही पुराना लेकिन एवरग्रीन डांस वीडियो वायरल हो रहा है

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 03:56 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 04:22 PM (IST)
Karisma Kapoor के बर्थडे पर वायरल हो रहा है पुराना डांस का वीडियो, शाहिद कपूर भी आएंगे नज़र
Karisma Kapoor के बर्थडे पर वायरल हो रहा है पुराना डांस का वीडियो, शाहिद कपूर भी आएंगे नज़र

नई दिल्ली, जेएनएन। करिश्मा कपूर आज यानी  25 जून को अपना जन्म दिन मना रही हैं। कभी टॉप की बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं करिश्मा ने हाल ही में अपना डिजिटल डेब्यू किया है। वह ज़ी-5 और ऑल्ट बालाजी की एक वेब सीरीज़ में नज़र आईं। आज जब लोग सीरीज़ की दीवाने हैं, तब करिश्मा का डांस एवरग्रीन है। उनके बर्थडे दिन भी एक ऐसा ही पुराना, लेकिन एवरग्रीन डांस वीडियो वायरल हो रहा है। 

loksabha election banner

दरअसल, करिश्मा कपूर के फ़िल्म दिल तो पागल है का एक डांस क्लिप फिलहाल इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को करिश्मा 29 जून को अपलोड किया था। इस वीडियो पर बर्थ डे के दिन कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। कमेंट करने वालों में रणवीर सिंह, रिद्धिमा कपूर, मनीष मल्होत्रा और संजय कपूर जैसे सेलेब्स शामिल हैं। इसके अलावा करिश्मा के फैंस भी इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। अब तक इसे सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

गौर से देखिए-शाहिद कपूर भी आएंगे नज़र

इस वीडियो को गौर से देखेंग, तो इसमें शाहिद कपूर भी डांस करते नज़र आएंगे। वह डांसर की तीसरी लाइन में करिश्मा कपूर के पीछे डांस कर रहे हैं। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ा गौर करना होगा। एक समय ऐसा भी था, जब शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए फेमस थे। 

प्रेम कैदी से किया था डेब्यू

करिश्मा कपूर ने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'प्रेम कैदी' से डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी पहली उतनी सफ़ल नहीं रही। हालांकि, इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे खुद को इंडस्ट्री में फिट कर लिया। करिश्मा कपूर ने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 'राजा हिंदुस्तानी','राजा बाबू', 'दिल तो पागल है', 'बीवी नम्बर वन' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। ख़ास बात है कि उन्होंने छोटी उम्र में इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.