Taimur Ali Khan Photos : करीना कपूर से फोटो क्लिक नहीं करवाते बेटे तैमूर अली खान, ये है वजह
Taimur Ali Khan Photos बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान केवल अपने परिवार के ही नहीं बल्कि सभी के चहेते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान केवल अपने परिवार के ही नहीं बल्कि सभी के चहेते हैं। जन्म के बाद से ही तैमूर हमेशा लाइमलाइट में रहे हैं। उनकी फोटो क्लिक करने के लिए करीना के घर के बाहर हमेशा फोटोग्राफर्स खड़े रहते हैं। इतना ही नहीं तैमूर जहां भी जाते हैं फोटोग्राफर्स वहां पहुंच जाते हैं। यही वजह है कि तैमूर की फोटोज और हर एक एक्टीविट सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
कमाल की बात ये है कि तैमूर भी अब फोटोग्राफर्स के साथ इन्जॉय करते हैं। तैमूर अभी सिर्फ दो साल के हैं और इतनी छोटी उम्र में वो फोटोग्राफर्स के साथ पूरी तरह घुल मिल गए हैं। पहले वो फोटोग्राफर्स को देखकर रोने लगते थे, लेकिन अब उन्हें फोटो क्लिक करवाने में कोई दिक्कत नहीं होता। लेकिन फोटोग्राफर्स से घुलने मिलने का नुकसान करीना कपूर को हुआ है।
तैमूर को पापाराजी की इतनी आदत पड़ गई है कि उन्हें अब करीना कपूर से फोटो क्लिक करवाना पसंद नहीं आता है। हाल में करीना जियो मामी फेस्टिवल में पहुंचीं जहां उन्होंने तैमूर की पसंद और ना पसंद के बारे में बताया। करीना ने कहा, ‘तैमूर को लगता है कि पापाराजी उसके दोस्त हैं इसलिए जब मैं फोटो क्लिक करती हूं तो वो मान कर देता है। वो कहता है अम्मा नो पिक्चर्स’। इस पर करण कहते हैं ‘तैमूर को लगता है आप विरल भयानी (सेलेब्रिटी फोटग्राफर) हो।