90 के दशक के ये एक्टर थे Kareena Kapoor का क्रश, आठ बार देखी थी उनकी फिल्म
करीना कपूर खान इन दिनों काफी बिजी हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग के साथ-साथ वो डांस रिएलिटी रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस 7 में बतौर जज नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। करीना कपूर खान इन दिनों काफी बिजी हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग के साथ-साथ वो डांस रिएलिटी रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' में बतौर जज नजर आ रही हैं। करीना शो में जमकर मस्ती करती हैं। हाल ही में करीना ने शो में अपने क्रश के बारे में ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर सब चौंक गए। शो में करीना ने अपने क्रश के नाम का खुलासा किया।
दरअसल, शो के दौरान करण वाही (एंकर) ने करीना से उनके क्रश का नाम पूछा तो एक्ट्रेस बताया, 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी’ में लीड रोल निभाने वाले राहुल रॉय उनके क्रश रहे हैं। नाम बताने के साथ करीना ने ये भी बताया कि राहुल रॉय के लिए उन्होंने 'आशिकी' 8 बार देखी थी।
आपको बता दें कि राहुल रॉय ने 1990 में 'आशिकी' से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस दौर में ये फिल्म जबरदस्ट हिट रही थी। फिल्म के गाने तो आज तक फेमस हैं। हालांकि राहुल का करियर बॉलीवुड में लंबा नहीं चला और उन्होंने जल्द ही फिल्मों की दुनिया को अलविदा कह दिया।
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह लैकमे फेशन वीक 2019 में जलवा बिखेरती नजर आई थीं। इसके अलावा फिलहाल वो 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रही हैं। ये फिल्म साल 2017 में आई इरफान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' का रीमेक है। इस फिल्म में करीना पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगी। उनके साथ इरफान खान लीड रोल में होंगे।