Kareena Kapoor Khan Pregnancy: करीना और सैफ़ के घर आने वाला है दूसरा मेहमान, कपूर फैमिली ने दी बधाई
Kareena Kapoor Khan Pregnancy करीना कपूर ख़ान और सैफ़ अली ख़ान के घर नया मेहमान आने वाला है। इस ख़बर के बाद कपूर फैमिली ने बधाई दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kareena Kapoor Khan Pregnancy: करीना कपूर और सैफ अली ख़ान बॉलीवुड के फेमेस सेलेब्स में शामिल हैं। हाल ही में एक बार फिर वे दोनों चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, ख़बर है कि सैफ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के घर नया मेहमान आने वाले हैं। करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं। इस बारे में जानकारी दोनों ने ऑफ़िशियल स्टेटमेंट जारी करके दिया है। इस स्टेटमेंट के बाद से सेलेब्स की ओर से बधाई का तांता लग गया है।
अपने बयान में दोनों ने कहा, 'हमें ये बताते हुए काफी ख़ुशी महसूस हो रही है कि हम अपने परिवार में एक और सदस्य जोड़ने जा रहे हैं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।' इससे पहले करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने कहा था कि अगर ऐसा है, तो काफी ख़ुशी वाली बात है। गौरतलब है कि इससे पहले करीना कपूर और सैफ को तैमूर अली ख़ान नाम से एक बच्चा है। वहीं, सारा अली ख़ान भी सैफ़ अली ख़ान की बेटी हैं।
इसे भी पढ़िए-सैफ-करीना को दूसरी बार पैरेंट्स बनने पर सोहा अली खान ने दी बधाई, भाई को दिया ये नाम
रिया कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना कपूर के साथ फोटो साझा की। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरी लकी चार्म करीना कपूर मुबारक'। रिया के इस पोस्ट पर करीना कपूर का भी जवाब आया है। उन्होंने कहा कि मैं इंतज़ार नहीं कर सकती हूं। वहीं, बहन रिद्धिमा कपूर ने भी एक थ्रो बैक फोटो शेयर की है। इस फोटो में पूरा परिवार नज़र आ रहा है। रिद्धिमा ने करीना और सैफ दोनों को बधाई दी है। इसके अलावा कई सेलेब्स ने करीना कपूर और सैफ़ अली ख़ान को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: करीना-सैफ के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, शेयर की खुशखबरी
आपको बता दें कि सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर के पहले बेटे तैमूर काफी लोकप्रिय हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। अब फैंस के बीच इस ख़बर के बाद उत्सुकता देखी जा सकती है।
Photo Credit- Kareena Kapoor Instagram