तो इसलिए करीना कपूर खान कर रही हैं वीकेंड का इंतजार, सेल्फी शेयर कर बताई वजह
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपने पति और दोनों बेटों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। साथ ही अपनी लाइफ से जुड़ी पल-पल की जानकारी फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेल्फी शेयर की है जिसमें वो वीकेंड का इंतजार कर रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपने पति और दोनों बेटों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। साथ ही अपनी लाइफ से जुड़ी पल-पल की जानकारी फैंस के साथ शेयर करती हैं।
इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक सेल्फ शेयर की है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस फोटो को करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। फोटो में वो व्हाइट कलर की टी-शर्ट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। सेल्फी में एक्ट्रेस का आधा चेहरा बालों से छिपा हुआ है।
साथ ही उन्होंने सेल्फी को शेयर कर बताया कि वह वीकेंड का इंतजार कर रही हैं। इस सेल्फी को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने शेयर कर लिखा, ‘नाजुक फ्राइडे वेटिंग फॉर वीकेंड।’
हाल ही में खबरें आईं थीं करीना डायरेक्टर आलौकिक देसाई की फिल्म 'सीता' में सीता का किरदार में नजर आने वाली हैं। लेकिन फिल्म मेकर्स की ओर से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करीना ने इस फिल्म को करने के लिए 12 करोड़ रुपए की मांगे हैं।
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।
लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा करीना करण जौहर की ‘तख्त’, ‘वीरे दी वेडिंग 2’ और हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड मूवी में भी दिखाई देंगी।