Move to Jagran APP

पुणे पुलिस के कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित हुईं करीना कपूर खान, शेयर किया वीडियो

देश भर में कोरोना के केसेस तेजी से बढ़ रहे हैं। कलाकार सोशल मीडिया पर फैंस से कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन करने की अपील कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पुणे पुलिस द्वारा शुरू किए गए कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर एक वीडियो शेयर किया है

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:03 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:03 AM (IST)
पुणे पुलिस के कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित हुईं करीना कपूर खान, शेयर किया वीडियो
Kareena Kapoor Khan impressed by Pune Police Covid-19 awareness campaign.

नई दिल्ली, जेएनएन। देश भर में कोरोना के केसेस तेजी से बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर फैंस से कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पुणे पुलिस द्वारा शुरू किए गए कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पुणे पुलिस का एक अधिकारी राज कपूर के फेमस सॉन्ग को गा कर लोगों से मास्क पहनने का आग्रह कर रहे हैं।

loksabha election banner

पुलिस की अपील से प्रभावित हुईं करीना

इस जागरूकता वीडियो को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर के प्रसिद्ध गाने ऐ भाई जारा देख के चलो के बोल बदल कर ऐ भाई मास्क पहने कर चलो गाता दिखा रहा है और लोगों से कोरोना गाइडलाइन अनुरूप व्यवहार करने का आग्रह कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

पुणे पुलिस की सराहना

इस वीडियो में इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने पुणे पुलिस की सराहना करते हुए लिखा, शानदार वीडियो। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, साथ ही फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

करीना की आने वाली फिल्म

बात अगर करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब ये फिल्म  इस साल 2022 में 14 अप्रैल को रिलीज होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.