Move to Jagran APP

मलाइका अरोड़ा के बेटे संग मस्ती करते दिखे तैमूर, क्यूट तस्वीर से नहीं हटा पाएंगे नजर

तैमूर और अरहान की फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा माई बेबी विद बेबोज बेबी...।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 10:26 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 10:48 AM (IST)
मलाइका अरोड़ा के बेटे संग मस्ती करते दिखे तैमूर, क्यूट तस्वीर से नहीं हटा पाएंगे नजर
मलाइका अरोड़ा के बेटे संग मस्ती करते दिखे तैमूर, क्यूट तस्वीर से नहीं हटा पाएंगे नजर

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस है। करीना और मलाइका को अक्सर इवेंट्स, फैमिली फंक्शन या डिनर पर साथ देखा जाता है। दोनों के एक साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी करते हैं। वहीं अब दोनों के बच्चें के ​बीच भी बेहतर बॉडिंग देखने को मिल रही है। हाल ही में करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान और मलाइका के बेटे अरहान खान की एक साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

My baby with Bebo’s baby #khanboys♥️ #Timtim

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक बार फिर एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम बिताते नजर आई हैं। वहीं इसी दौराना जहां दोनों एक साथ समय बिता थीं। वहीं इन दोनों के बच्चे तैमूर अली खान और अरहान खान भी एक साथ मस्ती कर रहे थे। दोनों के एक साथ मस्ती भरी तस्वीर को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में दोनों बेहद ही खुश और क्यूट नजर आ रहे हैं। 

तैमूर और अरहान की फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'माई बेबी विद बेबोज बेबी...।' इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि तैमूर ने अपनी गोद में एक फुटबॉल पकड़ा हुआ है। वहीं वह बेहद ही क्यूट स्माइल के साथ अरहान को देख रहे हैं। वहीं अरहान सामने देख रहे हैं। जहां तैमूर व्हाइट करल की टी=-शर्ट में दिख रहे हैं वहीं अरहान ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.