फिल्म Takht को लेकर Karan Johar ने दिया बड़ा बयान, बेचैनी और उत्सुकता दोनों है शामिल
Karan Johar पहली बार एक ऐतिहासिक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसके चलते वह बेचैन और उत्साहित दोनों हैंl
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जोहर ने एक इंटरव्यू में बताया हैं कि फिल्म तख्त को लेकर वह है बहुत ही बेचैन और उत्साहित हैं। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि 3 वर्ष के बाद वह फिल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं और वह पहली बार एक ऐतिहासिक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसके चलते वह बहुत ही बेचैन और उत्साहित दोनों हैंl इसके पीछे उन्होंने कारण भी दिया कि वह पहली बार इतने बड़े स्तर की फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसके चलते उनके अंदर एक बेचैनी सी है, साथ ही उनके अंदर इस बात की उत्सुकता भी है कि वह कुछ नया करने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म तख्त की कहानी औरंगजेब के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, करीना कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म को लेकर लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है कि करण जौहर पहली बार एक ऐतिहासिक फिल्म किस स्तर पर बनाने वाले हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए करण जोहर ने भी इसमें कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बन रही है और यह धर्मा प्रोडक्शन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने जा रही हैं।
करण जोहर को अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में देखा गया। जहां पर वह पहली बार कंगना रनौत के साथ एक फ्रेम में नजर आए। गौरतलब है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है और दोनों एक दूसरे की आलोचना किया करते हैंl
यह भी पढ़ें: PM Narenrdra Modi oath taking ceremony: Rajinikanth, Kangana Ranaut, Karan Johar शपथ ग्रहण में आएं नजर साथ
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप