करण जौहर ने रणवीर को इस मामले में रणबीर और वरुण से बताया बेहतर
रणवीर सिंह की अगली फिल्म गली बॉय है जिसमें वे एक रैपर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आएंगी।
मुंबई। फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की जमकर सराहना की है। उन्होंने रणवीर सिंह की सराहना करते हुए उन्हें ऊर्जा के मामले में वरुण धवन और रणबीर कपूर से आगे बताया है।
एक इंटरव्यू में करण जौहर कहते हैं कि रणवीर सिंह की ऊर्जा के कारण उनकी अभिनय करने की क्षमता में और शक्ति आती है। करण जौहर ने यह भी कहा कि अपनी इस ऊर्जा को नहीं छुपाने के कारण भी रणवीर सिंह के चरित्र में और निखार आता है। इतना ही नहीं करण जौहर ने इस मौके पर यह भी कहा कि वरुण धवन और रणबीर कपूर के मुकाबले रणवीर सिंह ऊर्जा के मामले में बहुत आगे हैं। हालांकि करण जौहर ने यह भी कहा कि तीनों अलग-अलग व्यक्तित्व के धनी हैं और तीनों में अलग-अलग विविधताएं हैं।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह फिल्म तख्त में करण जौहर के साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान, जाह्रवी कपूर की भी अहम भूमिका होगी। रणवीर सिंह जल्द फिल्म गली बॉय में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट की अहम भूमिका है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।
यह भी पढ़ें: वाघा बॉर्डर पर जब विक्की कौशल ने पूछा How's the josh और फिर...
यह भी पढ़ें: फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने 26 जनवरी के मौके पर वाघा बॉर्डर पर किया परफॉर्म