करण जौहर ने शेयर की 'आरआरआर' के ब्लॉकबस्टर इवेंट की झलक, देखें खास वीडियो
साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर राम चरण और अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अब करण जौहर ने फिल्म के स्टार स्टडेड इवेंट का एक वीडियो साझा किया है जिसमें फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, राम चरण और अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आरआरआर' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज होनी थी। लेकिन कोरोना वायरस के केसों में लगातार हो रही वृद्धि के चलते एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।
अब फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर आरआरआर के स्टार स्टडेड इवेंट की एक वीडियो को शेयर किया है, जिसको खुद करण जौहर ने होस्ट किया था। वीडियो को देखकर मालूम होता है कि करण जौहर फिल्म के स्टार कास्ट को इवेंट में आए लोगों से परिचय करा रहे हैं। साथ ही वीडियो में बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान भी नजर आ रही हैं।
फिल्म को लेकर उत्साहित हैं फैंस
वही वीडियो में फैंस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं और इवेंट को जमकर एंजॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ये सच में आरआरआऱ से बड़ा नहीं हो सकता है और ये एक ऐसा दिन था। जिसे सितारों ने मंच पर मिलकर यादगार बनाया।
पीरियड फिल्म में आरआरआर
बता दें कि आरआरआर एक पीरियड फिल्म है, जिसको बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौल के निर्देशन में बनाया गया है। जो दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीता राम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण और एक्ट्रेस आलिया भट्ट सीता के लीड किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन कैमियो रोल कर रहे हैं, जो काफी इंप्रेसिव होने वाला हैं। इस फिल्म को बीती 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है।
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
वही बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो आरआरआऱ के अलावा आयन मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर सुपर पावर शिवा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावा़ड़ी में मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।