बर्थडे स्पेशल: बढ़ती उम्र के साथ कम हो रहा करण जौहर का ये डर
फिल्ममेकर आज अपना 44वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अब वो अपनी मर्जी के हिसाब से जिंदगी बिताएंगे। वैसी ही फिल्में बनाएंगे, जैसी उन्हें पसंद हैं।
मुंबई। फिल्ममेकर करण जौहर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण की बर्थडे पार्टी पिछली रात ही लंदन में शुरू हो गई थी। लंदन में करण ने अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान, गौरी खान, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।
'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में लीजा पर हुई 'नस्लीय टिप्पणी', अक्षय भड़के
जन्मदिन के मौके पर हमारे सहयोगी अखबार मिड-डे से करण जौहर की विशेष बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया से लंदन आए हैं। उन्होंने कहा, 'जन्मदिन एक ऐसा मौका होता है, जब मैं काम से दूर रहना चाहता हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि इस मौके पर मेरे दोस्त यहां मौजूद हैं। हम सब मिलकर खूब एंज्वॉय करने वाले हैं।'
करण ने बताया कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनका असफल होने का डर कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा, 'लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। अब मैं खुलकर लिखने लगा हूं। वैसे 40 की उम्र पार करने के बाद मुझे असफल होने का डर कम लगने लगा है। दरअसल, दिक्कत तब शुरू होती है, जब हम खुद को बहुत ज्यादा महत्व देकर परेशान होने लगते हैं। देखिए, फिल्म सिर्फ एक फिल्म होती है। कभी आप सही साबित होते हो, तो कभी नहीं। अब मैंने फैसला किया है कि मैं वहीं करूंगा, वैसी ही फिल्में बनाऊंगा, जैसी मुझे पसंद हैं। बिना परिणाम की चिंता किए।'
क्या अब अरिजीत सिंह को माफ करेंगे सलमान खान, लगता तो नहीं!
उन्होंने बताया, 'इस दिवाली पर मेरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज होने जा रही है। मैं कोशिश करूंगा कि 2017 की दिवाली पर भी मेरी फिल्म रिलीज हो। ऐसी फिल्म जिसे मैंने खुद डायरेक्ट किया हो। हम में से ज्यादातर फिल्ममेकर्स को लगता है कि हम महान हैं। हमारी फिल्मों के इंतजार में लोग अपनी सांसों को थामे बैठे हैं। लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं हैं, अगर आप 'स्टार वार्स' के डायरेक्टर नहीं हैं तो। पूरा वर्ल्ड हमारा इंतजार नहीं कर रहा है, फिल्मी दुनिया से बाहर आइए।'
करण ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर 'कुछ कुछ होता है' से की थी। इस रोमांटिक फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद भी करण ने 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'माई नेम इज खान' जैसी बेहतरीन फिल्में दीं।
करण ने बताया कि आज वो लंदन से अपने लिए ढेर सारी शॉपिंग करेंगे। बिना कोई चिंता किए, वो खाएंगे, जो उन्हें बेहद पसंद है। हमारी ओर से भी करण जौहर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।