तैमूर या अबराम? किस के साथ खेलना पसंद करते हैं करण जौहर के बच्चे यश और रूही, देखें वीडियो
लॉकडाउन में करण जौहर अपने दोनों बच्चों रूही और यश के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। करण दोनों के साथ लगभग हर रोज़ एक वीडियो बनाते हैं और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन में करण जौहर अपने दोनों बच्चों रूही और यश के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। करण दोनों के साथ लगभग हर रोज़ एक वीडियो बनाते हैं और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। यश और रूही के मज़ेदार वीडियोज़ इस वक्त काफी चर्चा में बने हुई हैं। वीडियो में कभी यश और रूही पापा का मज़ाक बनाते दिखते हैं, तो कभी उन्हें इग्नोर करते नज़र आते हैं। इस दौरान करण, दोनों के साथ बीच-बीच में कुछ गेम भी खेलते रहते हैं। हाल ही में करण ने अपने इंस्टाग्राम पर फिर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो यश और रूही के साथ रेपिड फायर गेम खेल रहे हैं।
इस गेम में करण, दोनों बच्चों से कुछ सवाल पूछते हैं जिनका जवाब यश और रूही को देना है। करण पहले पूछते हैं, 'इस घर में आपका सबसे पसंदीदा शख़्स कौन है? यश कहते हैं ‘यश और रूही’। दूसरा सवाल करण रूही से पूछते हैं कि तुम्हारी नज़र में सबसे कूल शख्स कौन है? रूही कहती हैं उनकी नीलम टीचर। इसके बाद करण दोनों बच्चों से पूछते हैं कि आपकी नज़र में सबसे हैंडसम लड़का और सबसे खूबसूरत लड़की कौन है?इसके जवाब में रूही, यश का नाम लेती हैं और यश, रूही का। इसके बाद करण दोनों से आखिरी सवाल करते हैं जो करीना-सैफ के बेटे तैमूर और शाहरुख के बेटे अबराम से जुड़ा होता है। करण पूछते हैं आप दोनों को किस के साथ खेलना अच्छा लगता है अबराम या तैमूर? इसके जवाब में रूही कहती हैं उन्हें तैमूर के साथ खेलना अच्छा लगता है और यश कहते हैं उन्हें अबराम के साथ खेलना अच्छा लगता है।
आपको बता दें कि फिल्म निर्माता करण जौहर के घर काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से करण की पूरी फैमिली और स्टाफ के लोग 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं।