करण जौहर ने बनाया यश और रूही के लिए वीडियो, कहा- ‘इसको देखकर दोनों उत्साहित हो जाएंगे’
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर रियलिटी शो हुनरबाज में बतौर जज नजर आने वाले हैं। इसी बीच शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें करण जौहर अपने बच्चों के लिए शो के कंटेस्टेट्स की वीडियो बान रहा हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर कलर्स टीवी पर शुरू हो रहे रियलिटी शो हुनरबाज में बतौर जज नजर आने वाले हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स अपने हुनर और टैलेंट से शो में मौजूद जजों का दिल जीतने की कौशिश करेंगे। साथ ही शो में मौजूद ऑडिंशस को भी कंटेस्टेंट्स चुनने का मौका भी मिलेगा।
इसी बीच कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो करण जौहर शो में परफॉर्मेंस दे रहे कंटेस्टेट्स की वीडियो बनाते दिख रहे हैं। वीडियो को शुरुआत में फिल्म निर्माता अपने दोनों बच्चों से वीडियो कॉल पर बात करते उन्हें गुड नाइट बोलते हुए दिख रहे हैं। करण जौहर ने बनाया वीडियो इसके बाद शो में आए कंटेस्टेंट टैडी वियर के स्वरूप में फिल्म 3 इंडियस के एक सॉन्ग पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं और करण जौहर इस पल को अपने फोनो में कैद करते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में करण कहते हैं इस वीडियो में में अपने बच्चों को दिखाउंगा, जिससे वो बेहद खुश और उत्साहित हो जाएंगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कलर्स टीवी ने लिखा, अपने बच्चों के लिए करण ने एक शानदार प्रदर्शन को अपने फोन में कैद। क्या आपको भी लगा ये नजारा प्यारा।
सलमान ने किया मिथुन दा के साथ डांस
हाल ही में कर्लस ने एक और प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें मिथुन और सलमान खान मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो सलमान डांस करते दिख रहे और मिथुन दा उनका साथ दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर कर्लस टीवी ने लिखा, सलमान खान और मिथुन दा मचाएंगे स्टेज पर अपनी जुगलबंदी से धूम।
शनिवार से शुरू होगा शो
आपको बता दें, रियलिटी शो हुनरबाज देश की शान कर्लस टीवी पर 22 जनवरी को शुरू हो रहा है। इस पहले में शो के कई प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर चैनल द्वारा शेयर किए जा चुके हैं। शो में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर, परिणीति चोपड़ा बतौर जज नजर आने वाले हैं। वहीं कॉमेडियन भारती और उनके पति शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।