Move to Jagran APP

कंगना रनोट ने प्रियंका चोपड़ा को बताया Secular Puppy, बोलीं- 'रोटी के लिए दुनिया नाचती है'

कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय देती हैं। हाल ही में कंगना ने प्रियंका चोपड़ा के ऊपर भी निशाना साधा है। दरअसल एक इंटरनेशनल मीडिया हाउस ने भारत में करेस्पॉन्डेंट के लिए सोशल मीडिया पर इश्तिहार दिया था।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 07:30 AM (IST)
कंगना रनोट ने प्रियंका चोपड़ा को बताया Secular Puppy, बोलीं- 'रोटी के लिए दुनिया नाचती है'
कंगना रनोट, प्रियंका चोपड़ा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री देश दुनिया से जुड़े हर मुद्दे को लेकर अपनी बात रखती हैं। जिसे लेकर कभी वो ट्रोल होती हैं या तो उनकी तारीफ की जाती है। अब हाल ही में कंगना रनोट ने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसा है। कंगना ने प्रियंका का उदाहरण देते हुए एक मीडिया रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

loksabha election banner

कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय देती हैं। हाल ही में कंगना ने प्रियंका चोपड़ा के ऊपर भी निशाना साधा है। दरअसल एक इंटरनेशनल मीडिया हाउस ने भारत में करेस्पॉन्डेंट के लिए सोशल मीडिया पर इश्तिहार दिया था। जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को लेकर भी बात की थी। इसी इश्तिहार का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंगना ने प्रियंका चोपड़ा का नाम लेते हुए इस मीडिया हाउस पर निशाना साधा।

कंगना ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'लेकिन ये सिर्फ जर्नलिज्म में ही नहीं होता है। ये हर फील्ड में है, जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा एक नेशनलिस्ट से एक सेक्युलर पपी बन गई हैं। मोदी जी की सबसे बड़ी प्रशंसक होने से लेकर उनकी आलोचक और स्पष्ट रूप से नफरत करने वालीं। बेसिकली रोटी के लिए दुनिया नाचती है। अपने देश में फ्रीडम है। जो करना है करो।'

बता दें कि कंगना रनोट बीते कुछ दिनों से अपने पासपोर्ट रिन्यूअल के मामले में भी परेशान थीं। जिसकी वजह से उनकी आगामी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग भी रुकी हुई थी। हालांकि कुछ दिन पहले ही उनका पासपोर्ट रिन्यू हो गया है। अब वो धाकड़ के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग के लिए विदेश जा सकती हैं। विदेश में शूटिंग के लिए उनके प्रोडक्शन हाउस ने बड़ा निवेश किया है। कंगना की इस फिल्म में उनके बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नज़र आएंगे इनके पोस्टर भी सामने आ चुके हैं।

वहीं कंगन धाकड़ के अलावा तेजस और थलाइवी में भी नज़र आने वाली हैं। 'थलाइवी' तमिलनाडु की कद्दावर राजनेता और दिग्गज अदाकारा जे जयललिता की जिंदगी और उनके राजनीतिक करियर पर आधारित फिल्म है जिसमें कंगना जयललिता का रोल निभाती नज़र आएंगी। वहीं इनके अलावा एक्ट्रेस इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी' में भी नज़र आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.