Move to Jagran APP

Kangana Ranaut का बॉडीगॉर्ड हुआ गिरफ्तार, ब्यूटिशियन से दुष्कर्म और धोखाधड़ी का है आरोप

Kangana Ranaut Bodygaurd Arrest कंगना रनोट के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को दुष्कर्म के आरोप में मुंबई पुलिस ने कर्नाटक स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। कुमार हेगड़े पर एक ब्यूटिशियन ने शादी का झांसा देकर अपने साथ कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 07:38 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 07:38 AM (IST)
Kangana Ranaut का बॉडीगॉर्ड हुआ गिरफ्तार, ब्यूटिशियन से दुष्कर्म और धोखाधड़ी का है आरोप
Image Source: kangana Ranaut fan page On Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को दुष्कर्म के आरोप में मुंबई पुलिस ने कर्नाटक स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बॉडीगार्ड शादी करने के लिए अपने गांव गया था, जहां पुलिस ने उसके गांव में चल रही शादी की तैयारियों के बीच उसे गिरफ्तार किया।

prime article banner

ब्यूटिशियन से लगा है दुष्कर्म का आरोप

डीएन नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कुमार हेगड़े 10 दिनों से फरार था और उसे शनिवार दोपहर को कर्नाटक के मांड्या जिले के उसके गांव हेग्गादाहल्ली से पकड़ लिया गया और यहां ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया।कंगना के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर मुंबई की एक ब्यूटिशियन ने शादी का झांसा देकर अपने साथ कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

आरोपी तक पहुंच नहीं पर रही थी पुलिस

दरअसल, आरोपी कुमार हेगड़े अपनी शादी के सिलसिले में कर्नाटक के मांडया जिले में स्थित अपने गांव हेग्गादहाली में गया हुआ था और 28 अप्रैल से ही उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। ऐसे में कुमार हेगड़े की लिवइन पार्टनर रही पीड़िता और केस दर्ज कराने के बाद से पुलिस भी उससे संपर्क नहीं कर पा रही थी।

पीड़िता को भी साथ ले गई थी पुलिस 

गौरतलब है कि कुमार हेगड़े की गिरफ्तारी के लिए गई मुंबई पुलिस अपने साथ पीड़िता और उसकी दोस्त दिव्या कोटियान को भी मुंबई से कर्नाटक ले गई थी। शनिवार को गिरफ्तारी के बाद कुमार हेगड़े को मुंबई लाने की तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए पुलिस ने कुमार हेगड़े को वहां की स्थानीय अदालत में भी पेश किया था।

मां की मौत का बनाया बहाना

अधिकारी ने बताया कि बाद में, इस साल 27 अप्रैल को, उसने कर्नाटक में अपनी मां की मृत्यु होने का दावा करते हुए उससे 50,000 रुपये ले लिए, लेकिन अपने गांव पहुंचने के बाद उसने कॉन्टेक्ट करना बंद कर दिया।

दूसरी लड़की से करना चाहता था शादी

अधिकारी ने बताया, 'जब महिला को पता चला कि वह कुछ ही दिनों में दूसरी लड़की से शादी करने की प्लानिंग कर रहा है तो उसने पुलिस का रूख किया और हेगड़े पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध और धोखाधड़ी का आरोप लगाया और इसी मामले में बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.