एक साथ नजर आई कंगना रनौत और सोनम कपूर, क्या मिट गई दूरियां?
Kangana Ranaut and Sonam Kapoor Spotted Together कंगना रनौत और सोनम कपूर क नाम बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl #MeToo आंदोलन के दौरान हुए कंगना रनौत और सोनम कपूर के विवाद के बारे में बहुत कुछ कहा और लिखा गया था। हालांकि बाद में सोनम ने एक ट्विटर पोस्ट पर अपना स्पष्टीकरण दिया था कि गैर-जिम्मेदार मीडिया ने उन्हें गलत बताया और उनके व्यक्तव्य को गलत तरीके से प्रस्तुत किया।’ अब सोनम और कंगना के बीच शब्दों के वॉर के महीनों बीतने के बाद ऐसा लगता है कि दो एक्ट्रेस के बीच सब कुछ सुलझ गया हैl दोनों को फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर के साथ समय बिताते हुए एक साथ देखा गया।
एक तस्वीर में हम मधुर भंडारकर को सोनम कपूर और कंगना रनौत के साथ एयरपोर्ट पर पोज़ देते हुए देख सकते हैं। लगता है बॉलीवुड की ये हस्तियां एक साथ कहीं जा रही हैं। कंगना ने जहां सफेद सूती भारतीय पोशाक में नजर आ रही हैंl वहीं मधुर भूरे रंग की जैकेट और काली पैंट में दिख रहे हैं। दूसरी तरफ सोनम ने गहरे नीले रंग की कमीज पहनी हुई है। तीनों ने सन-ग्लासेस लगा रखे हैं जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म द ज़ोया फैक्टर में दुलकिर सलमान के साथ देखा गया थाl
At the Delhi airport lovely to catch up with @team_kangana_ranaut , @sonamkapoor and @kubbrasait 👌🙏
जबकि कंगना बायोपिक, 'थलाइवी' में नजर आएंगीl यह फिल्म दिवंगत राजनीतिज्ञ जयललिता के जीवन पर आधारित है। मी टू आंदोलन के समय बॉलीवुड के कई कलाकारों के विरुद्ध महिला कलाकारों ने अपने मन की बात रखी थींl इसके चलते कई अभिनेताओं का नाम महिलाओं द्वारा काम के देने के बदले उत्पीड़न करने का आरोप लगा थाl
कंगना रनौत और सोनम कपूर क नाम बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैंl दोनों कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैंl दोनों की फिल्मों को दर्शकों ने पसंद भी किया हैl सोनम कपूर और कंगना रनौत नेपोटिस्म पर भी अपनी अपनी बात रख चुकी हैंl