गौतमी से पहले कमल हासन की जिंदगी में आई ये महिलाएं
श्रीविद्या से ब्रेकअप होने के बाद 1978 में 24 साल की उम्र में कमल हासन ने डांसर वानी गनपति से शादी की। शुरुआत में इनका रिश्ता बहुत अच्छा चला, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
नई दिल्ली। दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्मों के साथ-साथ उनके अफेयर और रिलेशनशिप भी खूब सुर्खियों में रहे। इन रिलेशनशिप की वजह से कमल हासन काफी विवादों में भी रहे हैं। लेकिन कई एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद कमला हासन आज अकेले खड़े नजर आ रहे हैं। पिछले 13 साल से उनके साथ रह रहीं उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस गौतमी तड़ीमल्ला ने उनसे अलग होने की घोषणा कर दी है।
कमल हासन का नाम सबसे पहले एक्ट्रेस श्रीविद्या से जुड़ा था। 70 के दशक में श्रीविद्या के साथ अफेयर के उनके काफी किस्से सुने गए। हालांकि, दोनों ने साथ में कई फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन इनका अफेयर लंबे समय तक चल नहीं सका। लेकिन कमल हासन यहीं नहीं रुके, ये तो सिर्फ शुरुआत थी।
शाहरुख ने तंगहाली में गुजारा बचपन, फेंक दिए गए थे रोड पर...
श्रीविद्या से ब्रेकअप होने के बाद 1978 में 24 साल की उम्र में कमल हासन ने डांसर वानी गनपति से शादी की। शुरुआत में इनका रिश्ता बहुत अच्छा चला, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कमल हासन और श्रीविद्या का यह रिश्ता दस साल तक चला। इनका रिश्ता टूटा एक्ट्रेस सारिका की वजह से।
वानी से शादी टूटने के बाद 1988 से कमल हासन सारिका के साथ रहने लगे। इसकी वजह से सारिका की काफी बदनामी भी हुई। लेकिन एक बच्चा होने के बाद उन्होंने शादी कर ली। बता दें कि सारिका और कमल हासन की दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं।
गौतमी से भी अलग होने जा रहे कमल हासन, 13 साल से थे साथ
लेकिन अभी कमल हासन की जिंदगी में और महिलाओं का आना लिखा था। एक वक्त आया, जब कमल और सारिका के रिश्तों में भी खटास आ गई। साल 2004 में उन्होंने तलाक ले लिया। अब इनके बीच आ गई थीं सिमरन बग्गा, जो कमल हासन से करीब 22 साल छोटी हैं। सिमरन कई फिल्मों में कमल हासन के साथ काम भी कर चुकी हैं।
इसके बाद कमल हासन की जिंदगी में आईं गौतमी तड़ीमल्ला। 13 साल तक साथ रहने के बाद गौतमी ने भी आज ट्विटर पर उनसे अलग होने की घोषणा कर दी है।