Move to Jagran APP

सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होंगे कमल हासन, 2016 में हुआ था एक्सीडेंट

2016 में कमल हासन के पैरो में चोट लग गई थी। वह अपने चेन्नई ऑफ़िस में 18 फिट नीचे बुरी तरह से गिर गए थे। इसके बाद उनके पैर में इम्प्लांट डाला गया था।

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 04:29 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 04:41 PM (IST)
सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होंगे कमल हासन, 2016 में हुआ था एक्सीडेंट
सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होंगे कमल हासन, 2016 में हुआ था एक्सीडेंट

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर, प्रोड्यूसर और नेता कमल हासन अपने पैर की सर्जरी करवाने जा रहे हैं। 22 नवंबर (शुक्रवार) को होनी वाली इस सर्जरी के जरिए इम्प्लांट निकाला जाएगा। सर्जरी की बातों की जानकारी उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) द्वारा दी गई। कमल पिछले कुछ समय से राजनीति और फ़िल्मों की व्यस्तता के चलते इस सर्जरी के लिए समय निकाल नहीं पा रहे थे।

loksabha election banner

बता दें साल 2016 में कमल हासन के पैर में चोट लग गई थी। वह अपने  चेन्नई ऑफ़िस में 18 फुट नीचे गिर गए थे, जिससे उनके एक पैर की हड्डी टूट गयी थी। इसके बाद उनके पैर में इम्प्लांट डाला गया था। इस घटना के बाद कमल हासन ने बताया था कि वह अपने ऑफ़िस की पसंदीदा कॉर्नर पर खड़े थे। फ्लोर गीला होने की वजह से 18 फुट नीचे गिर गए थे। करीब तीन साल बाद अब एक बार फिर उनके पैर की सर्जरी करके इम्प्लांट निकाला जाएगा। कमल की यह सर्जरी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में होनी है। 

बता दें कि हाल ही में कमल हासन को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। फ़िल्मी करियर के 60 साल पूरा करने पर उन्हें ओडिशा के 'सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट' ने इस उपाधि से नवाजा है। आदिवासियों को स्किल्स सिखाने वाले इस विश्वद्यालय ने इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया था, जिसमें उन्हें ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह उपाधि दी। डॉक्टरेट की उपाधि उनको सिनेमा, संस्कृति और कला में उनके साठ वर्षों के योगदान के लिए दी गयी है।

 

इसके अलावा कमल ने हाल ही में भारतीय हॉकी टीम से मुलाकात की है। उन्होंने टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीम के कप्तान से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्हें कप्तान मनप्रीत सिंह ने टीम सिग्नेचर्ड जर्सी भी दी।

(Photo Credit- Mid-Day) (Inputs- IANS And PTI)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.