Move to Jagran APP

19 फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतने वाले कमल हासन का श्रीदेवी से भी रहा ख़ास रिश्ता

अब कमल हासन राजनीतिक रूप से भी बेहद सक्रिय हैं और लगातार चर्चा में बने रहते हैं।

By Hirendra JEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 08:09 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:21 AM (IST)
19 फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतने वाले कमल हासन का श्रीदेवी से भी रहा ख़ास रिश्ता
19 फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतने वाले कमल हासन का श्रीदेवी से भी रहा ख़ास रिश्ता

मुंबई। आज 7 नवंबर को कमाल के अभिनेता कमल हासन का जन्मदिन है। कमल हासन उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा भाषाओं की फ़िल्मों में काम किया। वह तमिल के साथ-साथ मलयालम, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और एक बंगाली भाषा की फ़िल्म में भी काम कर चुके हैं।

loksabha election banner

क्या आप जानते हैं कि कमल हासन 19 फ़िल्मफेयर अवार्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। कमल ने लगभग 200 फ़िल्में बतौर हीरो के तौर पर की हैं, जिनमें से 40 फ़िल्में तो केवल मलयालम में हैं। कमल हासन ऐसे इकलौते अभिनेता हैं जिन्हें एक ही फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेशन मिला हो। 1985 में आई फ़िल्म 'सागर' के लिए कमल हासन को एक साथ दो फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया। ऐसा अनोखा नॉमिनेशन आज तक किसी को न मिला! कमल हासन 2008 में रिलीज हुई फ़िल्म 'दशावतारम' में 10 किरदारों में नज़र आये जिसमें उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का भी रोल निभाया।

बता दें कि कमल हासन के साथ श्रीदेवी की लगभग 27 फ़िल्मों से भी ज्यादा फ़िल्मों में काम किया है। उनकी फ़िल्म सदमा काफी पसंद की गई थी। दोनों ने ही बाल कलाकार से फ़िल्म में कदम रखा। दोनों ने फ़िल्मी दुनिया में छोटी उम्र में ही कदम रखा है। साथ ही यह भी खास बात रही है कि दोनों ने कई भाषाओं की फ़िल्मों में अभिनय किया है। तमिल फ़िल्मों में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। जबकि रियल लाइफ में कमल श्रीदेवी को अपनी बहन की तरह मानते थे। श्रीदेवी के बारे में कमल कहते हैं कि वह काफी डिसिप्लीन एक्ट्रेसेस में से एक थीं।

इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि कमल हासन ने अपना फ़िल्मी करियर 4 साल की उम्र में शुरू किया था और उनके जीवन में सीरियस अफेयर की संख्या भी 4 ही रही है। कमल हासन ने अपने करियर की शुरुआत में कई फ़िल्में साउथ की एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ की। 1970 में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की खबरें आईं। मगर इसके बावजूद कमल ने साल 1978 में वाणी गणपति से शादी की। दस साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद कमल ने एक्ट्रेस सारिका के साथ लिवइन में रहना शुरू कर दिया। बाद में दोनों ने शादी की। इनकी दो बेटियां श्रुति और अक्षरा हासन हैं। साल 2002 में सारिका और कमल हासन ने तलाक की अर्जी दी। 2004 में दोनों अलग हो गए। इसका कारण हासन का अपनी को-स्टार सिमरन बग्गा के साथ चल रहा अफेयर था। सिमरन उस दौरान कमल से 22 साल छोटी थीं। यह रिश्ता भी जल्द ही खत्म हो गया। सिमरन ने अपने बचपन के दोस्त से शादी कर ली। इसके बाद हासन का रिश्ता एक्ट्रेस गौतमी के साथ जुड़ गया। दोनों ने 1990 के दशक में कई फ़िल्में साथ की। मगर बीते दिनों ही गौतमी ने कमल हासन से अलग होने की पुष्टि अपने ब्लॉग पर की। 13 साल बाद दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

कमल हासन का नाम सिनेमा जगत में एक्टर, डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, सिंगर, स्क्रिप्ट राइटर जैसी विधाओं के लिए भी जाना जाता है। यही कारण है कि कमल हासन को 4 राष्ट्रीय पुरस्कार और 19 फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। भारत सरकार की ओर से हासन को पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।

हासन ने एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद 9 साल का लंबा ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के साथ कराटे, भारत नाट्यम, अभिनय जैसी विधाओं में प्रशिक्षण लिया। फिर फ़िल्मों में वापसी की। हिंदी फ़िल्मों में हासन को 'अप्पू राजा', 'सदमा', 'हे राम', 'विश्वरुपम', 'चाची 420' जैसी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। अब कमल हासन राजनीतिक रूप से भी बेहद सक्रिय हैं और लगातार चर्चा में बने रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.