कल्कि केकला ने बताया, 'देव-डी' के बाद एक आर्टिकल में लिखा गया मेरे लिए अपमाजनक शब्द
कल्कि केकला एक इंटरव्यू में कल्कि ने बतौर विदेशी कलाकार होने के बाद मिले रिस्पॉन्स के बारे में बताया। कल्कि ने कहा देव-डी के रिलीज़ होने के बाद उन्हें रशियन प्रॉस्टेट्यूट कहा गया
नई दिल्ली, जेएनएन। कल्कि केकला इस समय हिंदी सिनेमा के अंदर एक स्थापित नाम है। आजकल वह लगातार एक बाद एक शानदर वेब सीरीज़ में नज़र आ रही हैं। वह इंडस्ट्री के उन सेलेब्स में हैं, जो अपनी बात खुल कर समाने रखती हैं। कल्कि ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने 'देव-डी' फ़िल्म के बाद हुए अपमानजनक व्यवहार के बारे में बताया है। गौरतलब है कि देव-डी कल्कि की पहली फ़िल्म थी, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था।
पिंकविला से एक इंटरव्यू में कल्कि ने बतौर विदेशी कलाकार होने के बाद मिले रिस्पॉन्स के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि देव-डी के रिलीज़ होने के बाद उन्हें 'रशियन प्रॉस्टेट्यूट' करके संबोधित किया गया। कल्कि ने कहा, 'मुझे याद है, मैं देव-डी के रिलीज के बाद एक आर्टिकल को पढ़कर काफी अपसेट हुई थी। देव-डी पहली फ़िल्म होने की वज़ह से उस वक्त मैं लगभग सारे आर्टिकल्स पढ़ रही थी। एक आर्टिकल में कुछ ऐसा लिखा गया था, 'उन्हें बॉलीवुड में काम करने के लिए सभी रशियन प्रॉस्टेट्यूट मिलती हैं।' इस पर मैंने कहा कि मैं रशियन नहीं हूं। कम से कम रिसर्च तो सही से कर लेते।'
इसके अलावा कल्कि ने बॉलीवुड की और भी कमियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक बार मैंने प्रोड्यूसर को डेट करने से मना कर दिया, तो उसने मुझे काम नहीं दिया। इसके अलावा इस बात का भी जिक्र किया कि 'ये जवानी है दीवानी' के बाद काफी लंबे समय तक काम नहीं मिला था।
साल 2009 में आई देव. डी को खूब सरहाना मिली थी। कल्कि के अलावा इस फ़िल्म में अभय देओल और माही गिल भी थीं। कल्कि इनके अलावा 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', अगली और 'सेक्रेड गेम्स' जैसे बड़े प्रोजेक्ट में काम कर चुकी हैं। हाल ही में वह वेब सीरीज़ 'बैरट हाउस' में नजर आईं थी।