Kalki Koechlin PhotoShoot : बेबी बंप के साथ कल्कि केकला की प्यारी तस्वीर, देखें नया फोटोशूट
कल्कि केकला बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग से अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। दिसंबर में कल्कि केकला इस बच्चे को जन्म देंगी। कल्कि वॉटर बर्थ तकनीक के जरिए मां बनेंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म अभिनेत्री कल्कि केकला बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग से अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। दिसंबर में कल्कि केकला इस बच्चे को जन्म देंगी। कल्कि ने पहले ही बता दिया है कि वह वॉटर बर्थ तकनीक के जरिए मां बनेंगी। फिलहाल इस वक्त कल्कि मातृत्व का पूरा आनंद उठा रही हैं। उनकी चेहरे की चमक उनकी खुशी बयां कर देती है। कल्कि के चेहरे की इसी चमक को कैमरे में कैद किया है, ग्राज़िया पत्रिका ने। ग्राज़िया ने दिसंबर के कवर पेज पर कल्कि केकला की तस्वीर प्रकाशित की है। इसमें कल्कि ने अपने बेबी बंप को काफी खूबसूरत और ग्रेसफुली दिखाया है। इस तस्वीरों में कल्कि का पूरा चार्म और औरा नजर आ रहा है। मैग्जीन का कवर परफेक्ट है।
बेहद खूबसूरत लग रही हैं कल्कि
फोटोशूट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कल्कि केकला ने लिखा, गाजिया का दिसंबर का कवर। खूबसूरती को पुन:परिभाषित करते हुए और बदलाव को गले लगाते हुए। दूसरी पोस्ट में कल्कि ने लिखा, मुझे यह महसूस करने में वक्त लगा कि मेरी पहचान एक भारतीय की है और मेरी त्वचा के रंग से इस पर बात पर कोई असर नहीं पड़ता है। कल्कि ने इस फोटो शूट में एक मिनी ड्रेस पहनी है। वहीं साथ में कढ़ाई वाला ब्लाउज है। साथ में एक डायमंड पेनडेंट है, जो उनके लुक को परफेक्ट बनाता है। आप भी यहां कल्कि केकला की ये प्यारी तस्वीरें देख सकते हैं।
शादी से पहले गर्भवती होने पर ट्रोल हो चुकी हैं कल्कि
एक हालिया साक्षात्कार में कल्कि ने शादी किए बिना मां बनने के बारे में बात की और उन्होंने इसमें बताया कि दूसरों की राय उसके लिए कभी मायने नहीं रखती है। हालांकि बहुत से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने से बाज नहीं आते हैं। लोग कल्कि से उनके बच्चे के पिता का नाम पूछते हैं।