ससुर Veeru Devgan के निधन के बाद अब बिगड़ी काजोल की मां Tanuja की तबीयत
Tanuja Mukherjee admit at Lilavati hospital काजोल की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उन्हें मुंबई के लीलवती हॉस्पिटल के बाहर देखा गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन (Ajay Devgan) के पिता यानी काजोल (Kajol) के ससुर वीरू देवगन (Veeru Devgan) के निधन से देवगन परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि उनके सामने एक और परेशानी आ गई। वीरू देवगन के निधन के दो दिन अब काजोल की मां तनूजा मुखर्जी की तबीयत खराब होने की खबर आई है। मंगलवार को काजोल को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया है।
लीलावती अस्पताल के बाहर से काजोल की कुछ तस्वीर सामने आईं हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो अपनी मां से मिलने ही वहां पहुंचीं थीं। हालांकि, तनूजा को क्या परेशानी है इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है। आपको बता दें कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का 27 मई को कार्डिएक अरेस्ट के कारण मुंबई में निधन हो गया। वीरू देवगन के निधन के बाद से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक है।
वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंट डायरेक्टर थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के स्टंट कोरियोग्राफ किये थे। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। सोमवार को जैसे ही वीरू देवगन के निधन की खबर आई तो बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बदा बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे काजोल और अजय देवगन से मिलने उनके घर पहुंचे।
ये भी पढ़ें : ससुर Veeru Devgan के निधन के बाद Aishwarya Rai के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं Kajol, देखें वीडियो
बता दें कि वीरू देवगन ने Inkaar (1977), Mr. Natwarlal (1979), Kranti (1981), Himmatwala (1983), Shahenshah (1988), Tridev (1989), Baap Numbri Beta Dus Numbri (1990), Phool Aur Kaante (1991) जैसी फिल्मों में एक्शन निर्देशन किया थाl अजय देवगन के कामयाब एक्टर बनने के पीछे वीरू देवगन की कड़ी महनत ही है।
ये भी पढ़ें : Veeru Devgn की मृत्यु के बाद वीडियो हो रहा वायरल, ऐसे बेटे Ajay Devgn को सिखाते थे Action
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप