Kajal Aggarwal ने शादी के लिए गौतम किचलू के सामने रखी थी ये शर्त, पूरी न करने पर कर देतीं इनकार
Kajal Aggarwal ने 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी कर ली। मुंबई के ताज महल पैलेस में दोनों ने साथ फेरे लिए। काजल की वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं अब शादी के बाद ये न्यूली मैरिड कपल मालदीव में हनीमून मना रहा है।
नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल ने 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी कर ली। मुंबई के ताज महल पैलेस में दोनों ने साथ फेरे लिए। काजल की वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं अब शादी के बाद ये न्यूली मैरिड कपल मालदीव में हनीमून मना रहा है। उन्होंने मालदीव से अपने हनीमून की कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं। इन तस्वीरों में दोनों के खूबसूरत पलों को साफ देखा जा सकता है। वहीं अब एक्ट्रेस के फैंस के साथ एक हैरान करने वाली शेयर की है कि उन्होंने गौतम किचलू से शादी करने के लिए एक शर्त रखी थी। वहीं अगर वह उस शर्त को पूरा नहीं करते तो वह कभी उनसे शादी नहीं करतीं। आइए जानते हैं आखिर वो शर्त क्या थी...
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने हाल ही में इस बात का खुलासा ब्राइड्स टुडे को दिये इंटरव्यू में किया। काजल ने बताया, ' उन्होंने गौतम को अपने माता-पिता से बात करने के बाद घुटनों पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया था। ये सब मैं बस उन्हें चिढ़ाने के लिए कर रही थी। मैंने उनसे कहा था कि अगर वो घुटनों के बल पर नहीं बैठेंगे तो मैं उनसे शादी नहीं करूंगी लेकिन उन्होंने मरी बात मानी और वह अपने घुटनों पर बैठे भी।'
वहीं कुछ दिन पहले काजल अग्रवाल ने कोरोना काल के दौरान ही शादी का फैसला अचानक क्यों किया इस बात का भी खुलासा किया था। वोग को दिए इंटरव्यू में काजल ने अपनी शादी और गोतम संग लव स्टोरी पर खुलकर बात की थी। काजल ने बताया, ‘गौतम और मैंने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया, वहीं दोनों 7 साल से दोस्त हैं। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती और गहरी होती गई और हम दोनों एक दूसरी ज़िंदगी का जरूरी हिस्सा बन गए। हम बहुत मिला करते थे। फिर चाहें वो कोई सोशल पार्टी हो या फिर कोई प्रोफेशनल मीटिंग हम हमेशा साथ होते थे। लॉकडाउन के दौरान हम कई हफ्तों तक एक दूसरे से मिल नहीं पाए, एक दूसरे को देख नहीं पाए। कई बार तो हम मास्क लगाकर ग्रोसरी स्टोर पर मिला करते थे। इस दौरान हमें ये एहसास हुआ कि हम साथ रहना चाहते हैं।'