डेविल बनेंगे रणबीर कपूर, कबीर सिंह फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म
रणबीर कपूर शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के बाद फिल्म डेविल में नजर आएंगे। डेविल कबीर सिंह फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के बाद फिल्म डेविल में नजर आएंगे। डेविल कबीर सिंह फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म डेविल में रणबीर का किरदार काफी ग्रे शेड लिए होगा। यह किरदार इतना ग्रे है कि साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू इस किरदार को निभाने से इनकार कर चुके हैं। हालांकि डेविल में रणबीर की एंट्री का आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। डेक्कन क्रानिकल ने अपनी रिपोर्ट में रणबीर के जुड़ने की बात कही है।
डेविल एक डार्क थ्रिलर फिल्म है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक संदीप महेश बाबू के साथ काम करना चाहते थे। वहीं महेश बाबू भी वंगा के साथ फिल्म करने में काफी इच्छुक थे। दोनों मिले और वंगा ने महेश बाबू को इस फिल्म के बारे में नैरेट किया। महेश बाबू के मुताबिक फिल्म का सब्जेक्ट उनके टेस्ट और उनके दर्शकों के हिसाब से काफी डार्क है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर शमशेरा और ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र में रणबीर के साथ आलिया भी है। ब्रह्मास्त्र फिल्म का लोगो रिलीज किया जा चुका है और अब फैन्स को इसके टीजर व ट्रेलर वीडियो का इंतजार है। वहीं संदीप वंगा का बॉलीवुड डेब्यू काफी हिट रहा था। उनकी फिल्म कबीर सिंह ने 270 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई है। संदीप के निर्देशन की भी तारीफ हो रही है। ऐसे में उनकी अगली फिल्म डेविल को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह दिखने की उम्मीद है।