Move to Jagran APP

John Abraham ने शुरू किया 'मुंबई सागा' का ताबड़तोड़ प्रमोशन, ट्रेलर के बाद आएगा फ़िल्म का पहला गाना

मुंबई सागा को संजय गुप्ता ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा काजल अग्रवाल सुनील शेट्टी रोहित रॉय महेश मांजरेकर गुलशन ग्रोवर अमोल गुप्ते अंजना सुखानी भी अहम किरदारों में दिखेंगे। यह गैंगस्टर पुलिस ड्रामा जॉनर की फ़िल्म है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 01:56 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 07:55 AM (IST)
John Abraham ने शुरू किया 'मुंबई सागा' का ताबड़तोड़ प्रमोशन, ट्रेलर के बाद आएगा फ़िल्म का पहला गाना
मुंबई सागा के नये पोस्टर पर जॉन और इमरान। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, जेएनएन। जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म मुंबई सागा 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। सिनेमाघरों की तालाबंदी हटने के बाद यह की पहली बड़ी एक्शन फ़िल्म है, जो बड़े पर्दे पर आएगी। जॉन की इस फ़िल्म से ट्रेड को भी काफ़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि मसाला एंटरटेनर होने की वजह से माना जा रहा है कि फ़िल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रहेगी। जॉन ने भी रिलीज़ डेट के एलान के साथ ही फ़िल्म का धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया है। 

loksabha election banner

बुधवार को मुंबई सागा की रिलीज़ डेट एक टीज़र के साथ बतायी गयी थी। अब गुरुवार को जॉन ने दो नये पोस्टर जारी करके फ़िल्म के ट्रेलर की सूचना दी है। एक पोस्टर पर जॉन का लुक दिखाया गया है, जबकि दूसरे पोस्टर पर इमरान हाशमी पुलिस अधिकारी के किरदार में दिख रहे हैं। जॉन ने पोस्टरों के साथ लिखा है- एक जो किसी भी क़ीमत पर राज करना चाहता है Vs एक वो जो किसी भी हाल में उसे रोकना चाहता है। ट्रेलर कल आएगा। मुंबई सागा गैंगस्टर बने जॉन और पुलि अफ़सर बने इमरान के टकराव की कहानी है। 

फ़िल्म का पहला गाना शोर मचेगा भी रिलीज़ के लिए तैयार है। इसे यो यो हनी सिंह ने बनाया है। हनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि गाना 28 फरवरी को आ रहा है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

बता दें, मुंबई सागा को संजय गुप्ता ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में जॉन और इमरान के अलावा काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, रोहित रॉय, महेश मांजरेकर, गुलशन ग्रोवर, अमोल गुप्ते, अंजना सुखानी भी अहम किरदारों में दिखेंगे। मुंबई सागा की कहानी बॉम्बे में बदलाव को रेखांकित करती है। अस्सी-नब्बे के कालखंड में स्थापित फ़िल्म मिलों के बॉम्बे को गगनचुम्बी इमारतों वाली मुंबई में बदलते हुए और इस दौरान अपराध की भूमिका को प्रदर्शित करती है। 19 मार्च को मुंबई सागा बॉक्स ऑफ़िस पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार से टकराएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.