Move to Jagran APP

Jayeshbhai Jordaar First Look: देखिए रणवीर सिंह को गुजराती छोकरो के लुक में, मजा आ जाएगा

Jayeshbhai Jordaar First Look रणवीर सिंह के फैन खुश हो जाएं खासकर गुजराती फैन क्योंकि उनके फेवरेट एक्टर पहली बार गुजराती छोकरो के रूप में सामने आ रहे हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 11:45 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 01:29 PM (IST)
Jayeshbhai Jordaar First Look: देखिए रणवीर सिंह को गुजराती छोकरो के लुक में, मजा आ जाएगा
Jayeshbhai Jordaar First Look: देखिए रणवीर सिंह को गुजराती छोकरो के लुक में, मजा आ जाएगा

नई दिल्ली, जेएनएन। Jayeshbhai Jordaar First Look: रणवीर सिंह के फैन खुश हो जाएं, खासकर गुजराती फैन क्योंकि उनके फेवरेट एक्टर पहली बार गुजराती छोकरो के रूप में सामने आ रहे हैं। रणवीर सिंह 'जयेशभाई जोरदार' में गुजराती लड़के की भूमिका अदा कर रहे हैं। इस फिल्म में पूरा गुजराती तड़का होगा। बुधवार को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया। रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर किया है। इससे पहले घोषणा की गई थी कि रणवीर सिंह यशराज फिल्म में एक साधारण युवक की भूमिका अदा करेंगे। इस युवक के असाधारण सपने हैं। यही है 'जयेशभाई जोरदार' की कहानी। इस फिल्म से दिव्यांग ठाकुर निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। 

loksabha election banner

घूंघट वाली महिलाओं के साथ जयेशभाई

रणवीर सिंह ने 'जयेशभाई जोरदार' के लिए कई किलोग्राम वजन भी कम किया है। फर्स्ट लुक की फोटो में आरेंज, पोल्का डॉट पोलो-नेक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्हें साथ में फेडेड ग्रे जींस कैरी की है। इस फिल्म में उनकी हेयर स्टाइल भी अलग है। बाल एक ओर लहरा रहे हैं। रणवीर ने पुराने गोल्डेन वॉच पहनी है। यह उन्हें पूरा गुजराती लुक दे रही है। रणवीर सिंह इस फोटो में ढेर सारी महिलाओं के साथ खड़े हैं। इस महिलाओं ने पूरा घूंघट ओढ़ कर रखा है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि रणवीर इन महिलाओं को बचा रहे हैं। रणवीर सिंह ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, जयेशभाई हैं एकदम जोरदार। 

 

View this post on Instagram

JAYESHBHAI hain ekdum JORDAAR! 🤓💗💪🏾 #JayeshbhaiJordaar #ManeeshSharma #DivyangThakkar @yrf

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

एकदम अलग टाइप का हीरो

रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने फिल्म में अपने रोल में बारे में कहा है कि जयेशभाई एकदम अलग हीरो है। वह एकदम साधारण आदमी हैं। पर जब वह किसी मुश्किल स्थिति में फंसते हैं तो कुछ असाधारण कर जाते हैं। जयेशभाई बेहद सेंसटिव हैं। वह मानते हैं कि समाज में महिलाओं और पुरुषों के बराबर अधिकार होने चाहिए। रणवीर सिंह के मुताबिक उन्होंने जयेशभाई जैसा किरदार पहले नहीं निभाया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.