Move to Jagran APP

नेताजी की प्रतिमा पर ट्वीट करना जावेद अख्तर को पड़ा महंगा, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर अपनी राय रखते हुए गीतकार जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया है। उनका मानना है कि नेताजी की प्रतिमा के पोजिशन का चुनाव सही नहीं है। जावेद अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोल हो रहे हैं।

By Vaishali ChandraEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 04:45 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 04:45 PM (IST)
नेताजी की प्रतिमा पर ट्वीट करना जावेद अख्तर को पड़ा महंगा, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
Actor Farhan Akhtar social media post, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बीते रविवार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। जिसे लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। अब इस मामले में गीतकार जावेद अख्तर ने प्रतिमा के पोजिशन पर अपना पक्ष रखा है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल काटा जा रहा है।

loksabha election banner

हाल ही में जावेद अख्तर ने नेताजी की प्रतिमा की पोजिशन के चुनाव को लेकर असंतुष्टि जताते हुए एक ट्वीट कर दिया। जिसके बाद वह खूब बाद ट्रोल हो रहे हैं।

ट्वीट में जावेद अख्तर ने लिखा, 'नेताजी की प्रतिमा का विचार तो अच्छा है लेकिन प्रतिमा को लेकर पसंद सही नहीं है। पूरे दिन इस प्रतिमा के ईर्द-गिर्द ट्रैफिक चलता रहेगा और प्रतिमा का पोज सैल्यूट करते हुए होगा। यह उनकी प्रतिष्ठा के हिसाब से ठीक नहीं है। यदि इस प्रतिमा में वह बैठे हुए होते या फिर अपने हाथ को हवा में लहराते हुए जैसे कोई नारा लगा रहे होते तो अच्छा होता।'

जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स उन्हें काफी भला-बुरा कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'वह आपको सलाम नहीं कर रहे हैं। वह भारत माता को प्रणाम कर रहे हैं। यह ठीक वैसे ही है जैसे लोग रथ से बादशाह को सलाम कर रहे थे, लेकिन गधों को लगा कि लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं। यह तब होता है जब आपके पास मूर्तिपूजा की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि होती है।'

वहीं एक और यूजर ने कहा, 'आपके इस ट्वीट ने मुझे मेरे स्कूल के एक लड़के की याद दिला दी जो सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए सबसे मूर्खतापूर्ण और बेतुकी बातें कहता था।

यह प्रतिष्ठित सलामी नेताजी के भारत माता के प्रति बेजोड़ समर्पण और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है, न कि चलते-फिरते यातायात को।'

यह पहला मौका नही है, इससे पहले भी कई बार जावेद अख्तर ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखी है और ज्यादातर उन्हें ट्रोल ही किया गया। कुछ दिनों पहले ही जावेद ने बुली बाई केस पर प्रधानमंत्री को लेकर ट्वीट कर दिया था। जिसे लेकर उन्हें ट्रोर्ल्स की कड़ी अलोचना झेलनी पड़ी थी।

जावेद ने ट्वीट में लिखा था- 'सैकड़ों महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी की जा रही है। कथित धर्म संसद सेना और पुलिस को 20 करोड़ भारतीयों के नरसंहार की सलाह देती है। मैं सभी की चुप्पी से व्यथित हूं, खासकर मेरे अपने लोग और पीएम। क्या यही है सबका साथ?'

बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा के स्थान पर उनकी ग्रेनाइट की प्रतिमा रखी जाएगी। जिसका निर्माण मशहूर मूर्तिकार अद्वैत गडनायक कर रहे हैं। इस प्रतिमा का डाइमेंशन 28 फीट बाय 6 फीट होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.