जावेद अख्तर ने की ओबामा और शाहजहां की तुलना, विवेक अग्निहोत्री बोले- 'ये एक बेतुका तर्क है'
हाल ही में जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बराक ओबामा की तुलना शाहजहां से कर दी। इस ट्वीट पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी जवाब देते हुए इसे बेतुका बताया है। जावेद अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्तर देश दुनिया से जुड़े हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। जिसके चलते जावेद अख्तर कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बराक ओबामा की तुलना शाहजहां से कर दी। इस ट्वीट पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी जवाब देते हुए इसे बेतुका बताया है।
दरअस हाल ही में जावेद अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ओबामा के पिता केन्या के थे और उनके चाची आज भी केन्या में रहते हैं, लेकिन चूंकि ओबामा अमेरिका में पैदा हुए तो उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का अधिकार मिल गया। शाहजहां भारत में पैदा होने वाली पांचवीं पीढ़ी थे और उनकी दादी और मां राजपूतानी थीं (75 प्रतिशत खून राजपूत), लेकिन वे लोग अभी भी उन्हें विदेशी बोलते हैं।'
Obama ‘s father was a Kenyan his paternal aunts still live in Kenya but since Obama was born in US he had the right to contest the presidential election Shah Jahan was the 5th Gen in India his grand mom n mom were Rajputni ( 75 %blood Rajput) but they call him a foreigner.— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) July 26, 2021
जावेद के इस ट्वीट पर कई लोगों ने उनका समर्थन किया तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। इसी बीच फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी जावेद अख्तक के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस ट्वीट को बेतुका बताया। विवेक ने लिखा, 'जावेद साहब, आप यहां गलत हैं। ओबामा के पैरेंट्स या दादा ने अमेरिका पर आक्रमण नहीं किया। अगर आप शाहजहां के साथ ओबामा की तुलना कर रहे हैं, तो ओबामा ने अमेरिका में कभी भी चर्च को ध्वस्त नहीं किया और ना ही तलवार के दम पर किसी अमेरिकी का धर्म परिवर्तन करवाया। ओबामा कोई अत्याचारी शासक नहीं थे, ये एक बेतुका तर्क है।'
Javed saab, you are wrong here. Obama’s parents or forefathers did not invade USA. Also, if you are equating Obama with Shahjahan, then Obama neither destroyed churches in US nor did he convert Americans to his belief with sword. Obama wasn’t a tyrant. It’s illogical logic.— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) July 26, 2021
वहीं विवेक की प्रतिक्रिया के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स विवेक का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि कई लोग जावेद के पक्ष में भी बात कर रहे हैं। इन दोनों के ही ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिनपर आम लोगों की प्रतिक्रिया भील गातार आ रही है।