Move to Jagran APP

जावेद अख्तर के जन्मदिन पर साथ आया पूरा परिवार, शबाना आजमी ने किया पोस्ट

लिरिसिस्ट जावेद अख्तर आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनका पूरा परिवार साथ आया। इस मौके पर जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी भी उनके साथ पोज करती हुई नजर आईं। शबाना आजमी ने परिवार के साथ तस्वीर साझा की।

By Tanya AroraEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:53 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:41 PM (IST)
जावेद अख्तर के जन्मदिन पर साथ आया पूरा परिवार, शबाना आजमी ने किया पोस्ट
shabana azmi wishes javed akhtar on his 77th birthday shares Family Picture. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी फिल्म जगत को शोले, दीवार और मिस्टर इंडिया जैसी कई सफल कहानियां देने वाले लिरिसिस्ट जावेद अख्तर सोमवार को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उन्हें पूरी फिल्म इंडस्ट्री से ढ़ेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। जावेद अख्तर की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी उनके जन्मदिन के खास अवसर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। अपने इस पोस्ट के जरिए शबाना आजमी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस तस्वीर में जावेद अख्तर का पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है।

loksabha election banner

पहली पत्नी हनी ईरानी भी आईं नजर

इस तस्वीर में जावेद अख्तर और शबाना आजमी के अलावा उनकी की पहली पत्नी हनी ईरानी, जावेद अख्तर के बच्चे फरहान अख्तर, जोया अख्तर के साथ-साथ शबाना आजमी की भाभी तन्वी आजमी भी नजर आईं। परिवार के साथ तस्वीर में फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी कैमरा के लिए पोज करती हुई नजर आईं।तस्वीर को पोस्ट करते हुए शबाना आजमी ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे जादू'। इस तस्वीर में शबाना आजमी जावेद अख्तर के पास खड़ी हैं, तो वहीं उनकी बेटी जोया उनके पास बैठी हैं।

सितारों ने भी जावेद अख्तर को जन्मदिन की बधाई

शबाना आजमी की इस तस्वीर पर सितारे भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और जावेद अख्तर को जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। एकता कपूर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों बहुत प्यारे लग रहे हो, जावेद साहब को ढ़ेर सारा प्यार'। दिव्या दत्ता ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई जावेद साहब, यह तस्वीर बहुत ही खूबसूरत है। फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी जावेद साहब के जन्मदिन पर उनको बधाई देते हुए फोटो के नीचे लिखा, 'जन्मदिन की बधाई, लव यू'। इनके अलावा भी कई सितारों ने जावेद अख्तर को जन्मदिन की बधाई दी।

View this post on Instagram

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

बेटे फरहान ने भी साझा की तस्वीर

शबाना आजमी के अलावा जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने भी अपने सोशल मीडिया पर पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। उन्होंने अपने पिता को बधाई देते हुए लिखा, 'मैंने आपको हमेशा से ऐसे ही देखा है। विचारशील, बैचेन, जिज्ञासु और सोच से परे हमेशा किसी नई खोज में मशरूफ। उम्मीद है आपको इस बात का एहसास हो कि आपने कितने लोगों को इस तरह जीने के लिए प्रेरित किया है। जन्मदिन मुबारक हो पा'।

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

हनी ईरानी और जावेद अख्तर के बच्चे हैं फरहान और जोया

फरहान अख्तर और जोया अख्तर जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के बच्चे हैं। पहली पत्नी से अलग होने के बाद जावेद अख्तर ने 1984 में अभिनेत्री शबाना आजमी से शादी की थी। इन दोनों ने बीते ही महीने अपनी 37वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.