Move to Jagran APP

Richard Dawkins Award: सम्मान पाने पहले भारतीय बने जावेद अख़्तर, अनिल कपूर समेत इन्होंने दी बधाई

Richard Dawkins Award गीतकार जावेद अख्त़र रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 05:58 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 08:29 AM (IST)
Richard Dawkins Award: सम्मान पाने पहले भारतीय बने जावेद अख़्तर, अनिल कपूर समेत इन्होंने दी बधाई
Richard Dawkins Award: सम्मान पाने पहले भारतीय बने जावेद अख़्तर, अनिल कपूर समेत इन्होंने दी बधाई

नई दिल्ली, जेएनएन। Richard Dawkins Award: गीतकार जावेद अख्त़र को उनके तार्किक बयानों के लिए रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इस अंतराराष्ट्रीय सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस अवॉर्ड के बारे में जानकारी उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने ट्वीट के जरिए दी है। उनके इस अवॉर्ड की घोषणा के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई का तांता लगा दिया है। 

loksabha election banner

क्यों मिला सम्मान

शबाना ने एक न्यूज़ लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'क्या अद्भुत ख़बर है। बधाई हो जावेद अख़्तर। अपने हीरो से अवॉर्ड पाना सबसे बड़ी बात होती है। शबाना ने दूसरे ट्वीट में बताया कि जावेद अख़्तर को इस अवॉर्ड के लिए क्यों चुना गया। उन्होंने लिखा,' जावेद अख्तर ने रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड अपनी  क्रिटिक्ल थिकिंग, धार्मिक जड़ता की स्क्रूटनी, मानव प्रगति और मानवतावादी मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए जीता है।'

क्या रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड

रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड साल 2003  से दिया जा रहा है। यह उस व्यक्ति को दिया जाता है जो सर्वजनिक रूप से तर्कसंगत, धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों, और साइंटफिक ट्रथ को बनाए रखने की उद्दघोषणा करता है। इस अवॉर्ड को रिचर्ड डॉकिन्स के नाम पर दिया जाता है। वह ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी में साइंस ऑफ़ पब्लिक अंडरस्टैडिंग के प्रोफेसर रह चुके हैं। डॉकिन्स को मुखर नास्तिक के रूप में जाना जाता है। डॉकिन्स अपनी किताब 'जीन द सेल्फिश' के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले कई और प्रतिष्ठित लोगों को यह सम्मान मिल चुका है।  

अनिल कपूर समेत इन लोगों ने दी बधाई

शबाना आज़मी के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने जावेद अख़्तर को इस सम्मान के लिए बधाई दी। अनिल कपूर ने लिखा, 'यह जानते हुए कि आप जीन द सेल्फिश पढ़ते हैं। रिचर्ड डॉकिन्स आपके हीरो हैं। रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड आपके लिए विशेष सम्मान है। यह वास्तव में अद्भुत है। बधाई हो।' अनिल कपूर के अलावा दिया मिर्ज़ा और निखिल आडवाणी समेत कई लोगों ने बधाई दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.