Watch Viral Video : कैमरे के सामने असहज हुईं जाह्नवी कपूर, कहा-इसे बंद कर दो प्लीज
जाह्नवी जब बाहर निकलती हैं तो पैपराजी उन्हें क्लिक करते हैं। कल शाम भी धड़क गर्ल शहर में निकली थीं। पर जैसे ही फोटोग्राफर ने तस्वीरें लेनी शुरू की जाह्नवी ने कैमरा रुकवा दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। जाह्नवी कपूर अक्सर जब घर से बाहर निकलती हैं तो पैपराजी उन्हें क्लिक करते हैं। कल शाम भी धड़क गर्ल शहर में निकली थीं। पर जैसे ही फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू की, जाह्नवी ने कैमरा रुकवा दिया। हुआ यूं की वह एक जरुरतमंद बच्चे की मदद कर रही थीं और उसे खाने का कुछ सामान दे रही थीं। उसी वक्त तस्वीरें क्लिक होने लगीं। जाह्नवी कपूर ने फोटोग्राफर्स से कहा, एक सेकेंड के लिए बंद कर दीजिए। बहुत अजीब लग रहा है। हर बात पर...। इसके बाद सारे कैमरामैन ने लाइट्स बंद कर दी, लेकिन फिल्मिंग जारी रही।
बेहद खूबसूरत लग रही थीं जाह्नवी
इस दौरान जाह्नवी कपूर ने आर्मी ग्रीन शर्ट और ब्ल्यू डेनिम शॉर्ट पहन रखा था। वह एक रेस्टोरेंट से बाहर आ रही थीं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तभी एक गरीब बच्चा उनके पास पहुंचा और उनसे फूल खरीदने की गुहार लगाने लगा। जाह्नवी कपूर ने उस बच्चे को अपनी कार तक साथ ले गईं और उनसे बिस्किट का पैकेट दिया। इस दौरान जाह्ववी कपूर लगातार कैमरामैन से कैमरा बंद करने के लिए कहती रहीं। आप भी यहां ये वीडियो देख सकते हैं।
चैरिटी की पब्लिसिटी पसंद नहीं
दरअसल जाह्नवी कपूर चैरिटी करना चाहती हैं, लेकिन इसकी पब्लिसिटी उन्हें पसंद नहीं हैं। जाह्ननी कपूर उन युवा सेलेब्रिटी में से एक हैं, जो अक्सर जरुरतमंद बच्चों की मदद करते और उन्हें खाने का सामान देते दिख जाते हैं। उनकी ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं। फिल्मों की बात करें तो धड़क से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर की कई फिल्में आने वाली हैं। जाह्नवी एक बायोपिक गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल में दिखाई देंगी। इसके बाद उनकी कई फिल्में पाइप लाइन में है, करण जौहर की दोस्ताना-2, तख्त और रुहीआफजा।