जान्हवी कपूर ने शेयर की ग्लैमरस फोटो, रिया कपूर ने लिखा, 'आग ब्रो!' देखें वायरल तस्वीरें
Janhvi Kapoor Glamours Pics जान्हवी ने इस मौके पर मारिया लूसिया होहन की हाई स्लिट गाउन पहनी थीं जो कि मेटेलिक शेड में थीं।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने शनिवार के एले ब्यूटी अवार्ड्स से अपने लुक की कई नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके कजिन रिया और बहन अंशुला कपूर को बहुत पसंद आई हैं। जान्हवी की तस्वीरों पर उनके दोस्तों और फैन्स ने शानदार प्रतिक्रियाएं दी हैंl जान्हवी ने इस मौके पर मारिया लूसिया होहन की हाई स्लिट गाउन पहनी थीं, जो कि मेटेलिक शेड में थीं। जान्हवी ने इसे पोस्ट कर लिखा, ‘स्पैम के लिए माफ़ करना।’
इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी सौतेली बहन अंशुला कपूर ने आग और दिल की एमोजी कमेंट की है। इस बीच रिया ने लिखा, ‘आग ब्रो।’
जान्हवी के चाचा अनिल कपूर की बेटी रिया वर्तमान में प्रेमी करण बुलानी और बहन सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा, जो जान्हवी की मां श्रीदेवी के करीबी दोस्त थे, ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिल की इमोजी शेयर की थीं। इन दोनों पोस्ट को करीब साढ़े पांच लाख बार लाइक किया गया है। जान्हवी और कई बॉलीवुड हस्तियां जैसे कि करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, सोभिता धुलिपाला, राधिका मदान, और अन्य को एले ब्यूटी अवार्ड्स में स्पॉट किया गया।
जान्हवी ने ईशान खट्टर के साथ पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह वर्तमान में गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर बन रही फिल्म में काम कर रही हैं और राजकमार राव के साथ फिल्म रूहीअफ़्ज़ा में भी नजर आएंगी। जान्हवी हाल ही में अमेरिका में थीं, जहां वह बहन ख़ुशी कपूर के साथ कुछ समय बिताने गई थीं, जो अभी न्यूयॉर्क में पढ़ रही हैं। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा कि उनके पिता और निर्माता बोनी कपूर ख़ुशी के चले जाने से बहुत परेशान थे।
जान्हवी ने एक चैट शो में कहा, ‘ख़ुशी NYFA में जा रही है। फिर वापस आने के बाद वह यह सोचेगी कि वह क्या करना चाहती है लेकिन ख़ुशी के बारे में सोचते ही मैं उत्साहित हो जाती हूं, वहीं पापा बस इस बारे में सोचते ही रोना शुरू कर देते है।’