जान्हवी कपूर ने शेयर की ऐसी तस्वीर, फैंस ने कहा- ‘क्या तुम पॉजिटिव हो’
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है जिसमें अभिनेत्री बता रही हैं कि वो इन दिनों क्या कर रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अभिनेत्री के फैंस काफी चिंतित हो गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री बता रही हैं कि वो इन दिनों क्या कर रही हैं।
जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरों में से पहले फोटो को देखकर मामूल होता है कि शायद अभिनेत्री को फीवर आ गया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अपने मुंह में थर्मामीटर लगाए हुए पोज देती दिख रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीरों में वो अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने एक पेंटिंग की भी तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, साल को वो वक्त फिर से आ गया है।
फैंस ने कमेंट कर पूछा हाल
वहीं तस्वीर को पहली तस्वीर को देख उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और तस्वीरों पर कमेंट कर जान्हवी का हाल पूछ रहे हैं। वहीं एक यूजर ने फोटोज में कमेंट कर लिखा, क्या आप भी पॉजिटिव हो गई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री के भाई अर्जुन कपूर, बहन अंशुला कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसकी जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी।
जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्में
बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। अभिनेता को आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म रूही में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ मुख्य किरदार निभाया है।