Janhvi Kapoor ने एयरपोर्ट पर की शाही सवारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अक्सर उनके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है और उसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिल पर राज करनी वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अक्सर उनके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है और उसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रॉली पर बैठकर सवारी करती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस के इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर छोटे बच्चों की तरह ट्रॉली पर बैठकर मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस प्रिंटेड ड्रेस के साथ ओवर साइज कोट पहने व्हाइट कलर का मास्क लगाए नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर की इस वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर छोटी बहन खुशी कपूर के साथ फोटोज शेयर किए हैं। इस तस्वीरों में वो ब्लैक कलर की जैकेट में नजर आ रही हैं तो वहीं खुशी रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिपॉन्ड मिल रहा है, तस्वीरों को अब तक (खबर लिखे जाने तक) साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुकी हैं।
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो ‘दोस्ताना 2’ में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई ‘दोस्ताना’ मूवी का सीक्वल है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा ने अहम किरदार निभाए थे। वहीं उन्हें आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जिसपर एक आत्मा का साया है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, वरुण शर्मा अहम किरदार निभा रहे हैं।