Lockdown में पापा बोनी कपूर और खुशी के साथ ऐसे टाइम पास कर रहीं जाह्नवी कपूर, देखें
बॉलीवुड सेलेब्स लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। अपने काम की वजह से परिवार को ज्यादा वक्त न दे पाने वाले सेलेब्स अब पूरी तरह घर में कैद हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सेलेब्स लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। अपने काम की वजह से परिवार को ज्यादा वक्त न दे पाने वाले सेलेब्स अब पूरी तरह घर में कैद हैं और घरवालों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो कार्ड्स खेलकर टाइम पास करती नज़र आ रही हैं। फोटो में जाह्न्वी के साथ पाप बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी नज़र आ रहे हैं। तीनों काफी फोकस होकर कार्ड्स खेल रहे हैं। इस फोटो से ये साफ समझ आ रहा है कि तीनों घर पर कितने रिलेक्स हैं।
जाहन्वी ने स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे साथ ऐसा बहुत कम होता है.. मैं लगभग गेम जीत रही हूं'। वैसे ये बात तो सभी जानते हैं कि जाह्नवी कपूर अपने पापा और बहन से काफी अटैच हैं। वो अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले भी एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो खुशी के साथ मस्ती करती नज़र आ रही थीं। आपको बता दें कि खुशी लंदन में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन फिलहाल लॉकडाउन की वजह से वो मुंबई अपने घर आ गई हैं।
डांस क्लासेस मिस कर रही हैं जाह्नवी :
लॉकडाउन के दौरान सेलेब्स अपने पुराने शिड्यूल को काफी मिस कर रहे हैं। कोई अपनी जिम मिस कर रहा है तो कोई दोस्तों के साथ पार्टी। वहीं जाह्नवी कपूर अपनी डांस क्लासेस को काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी करियोग्राफर के साथ क्लासिकल डांस करती नज़र आ रही थीं। वीडियो में जाह्नवी ऐश्वर्या राय की फिल्म 'उमराव जान' के फेमस सॉन्ग 'सलाम’ पर डांस कर रही थीं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘मैं अपनी क्लासरूम को बहुत मिस कर रही हूं। लेकिन कहीं भी और किसी भी जगह को क्लासरूम बनाया जा सकता है, है ना?’।
#missing the class room. But anywhere and everywhere can be a classroom no? 🌈
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं और अब एक के बाद एक कई फिल्मों में दिखने वाली हैं। जाह्नवी जल्द ही गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित फिल्म 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। फिल्म इसी महीने 24 तारीख को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से ज़ाहिर है फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है। इसके अलावा एक्ट्रेस 'रुही-अफ़्जा' और 'दोस्ताना-2' में नजर आने वाली हैं।