Move to Jagran APP

Janhvi Kapoor कोरोना महामारी के बीच जमकर मना रही हैं वेकेशन, देखें वायरल तस्वीरें

जाह्नवी कपूर और नम्रता पुरोहित ने टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहन रखी हैं। दोनों सन बाथ का मजा ले रही हैं। जाह्नवी और नम्रता कैमरे के लिए पोज कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने यह तस्वीरें रविवार को शेयर की है। इसमें वह रविवार का आनंद उठा रही है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 07:48 AM (IST)
Janhvi Kapoor कोरोना महामारी के बीच जमकर मना रही हैं वेकेशन, देखें वायरल तस्वीरें
जाह्नवी कपूर ने फोटो इमोजी के साथ शेयर की है। photo source @janhvikapoor instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें अपनी फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। जाह्नवी कपूर इन दिनों वेकेशन पर है। जाह्नवी कपूर ने यह तस्वीरें रविवार को शेयर की है। इसमें वह रविवार का आनंद उठा रही है।

loksabha election banner

जाह्नवी कपूर और नम्रता पुरोहित ने टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहन रखी हैं। दोनों सन बाथ का मजा ले रहे हैं। जाह्नवी और नम्रता कैमरे के लिए पोज कर रहे हैं। इसके बाद स्माइल कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने फोटो इमोजी के साथ शेयर की है। नम्रता ने भी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे जीवन में सनशाइन लाने के लिए धन्यवाद जाह्नवी कपूर।' इस पर जाह्नवी कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'सनशाइन और तनाव'

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

इसके पहले जाह्नवी कपूर में एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्हें नम्रता पुरोहित और अपने ग्रुप के साथ कार्डी बी के गाने पर डांस करते हुए देखा गया था। जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म गुड लक जेरी में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगी। हाल ही में दोस्ताना 2 के अभिनेता कार्तिक आर्यन और करण जौहर की लड़ाई हुई है और इसके बाद उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया है और अब उनकी जगह किसी ने अभिनेता को लेने का प्रयास किया जा रहा है।

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती है।जाह्नवी कपूर इसके अलावा अपने प्रशंसकों से भी सोशल मीडिया पर बातचीत करती हैं। जाह्नवी कपूर अक्सर जिम और पिलाते क्लासेस से जुड़ी हुई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। जाह्नवी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी है। इसके अलावा उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम भी किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.