मां श्रीदेवी को याद कर बेटी जाह्रवी कपूर हुई इमोशनल
Sridevi 1st Death Anniversary भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का पिछले साल 24 फरवरी को निधन हो गया था। उनकी पहली बरसी पर फैंस रविवार को अपनी यादों में उन्हें फिर से ज़िंदा करेंगे।
मुंबई। ''मेरा दिल हमेशा भारी रहेगा। लेकिन मैं हमेशा हंसती रहूंगी क्योंकि इसमें आप हो।'' यह मैसेज मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी Sridevi की बेटी जाह्रवी कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा है। जाह्रवी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए यह मैसेज लिखा है।
जाह्रवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हो गई हैं। दरअसल, प्रसिद्ध अभिनेत्री और बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की 24 फरवरी को पहली बरसी है। पिछले साल 24 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था।
इससे एक दिन पहले बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इसको देखकर लग रहा है कि यह तस्वीर जाह्रवी के बचपन की है जिसमें उनका हाथ मां के हाथों में है। एक तरह से जाह्रवी की मां हमेशा उनके साथ ही हैं।
My heart will always be heavy. But I’ll always be smiling because it has you in it.
आपको बता दें कि, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ था। उस समय जाह्रवी अपनी पहली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। ऐसे समय में जाह्नवी के लिए इस दुखद खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल था। कुछ दिनों तक उन्होंने फिल्म धड़क की शूटिंग नहीं की थी। लेकिन फिर शूटिंग फिर से शुरू कर खत्म की थी। जाह्रवी ने फिल्म धड़क के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई थी जिसमें ईशान खट्टर की अहम भूमिका थी।
श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन कपूर ने दोनों बहने जाह्नवी और खुशी कपूर को संभाला था। और इसके बाद इन सभी के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनी। जब जाह्रवी की पहली फिल्म आई थी तब अर्जुन ने उन्हें बधाई दी थी।
बता दें कि, श्रीदेवी को 65 वें राष्ट्रीय फ़िल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया था। उन्हें ये पुरस्कार मरणोपरांत मॉम फिल्म के लिए दिया गया।
यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की साड़ी की नीलामी इतने लाख तक पहुंची, कल है पहली बरसी