Race 3 में पोल डांस परफॉर्म करेंगी जैकलीन
पिछले साल जैकलीन फिल्म जुड़वा 2 में अहम भूमिका निभाती नज़र आई थीं।
मुंबई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वे समय-समय पर डांस करते हुए तो कभी योग व एक्सरसाइज करते हुए वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करती हैं। जैकलीन फर्नांडिस भी एेसा करती आई हैं। जैकलीन का पोल डांस काफी प्रसिद्ध है जिसे आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। अब नई ख़बर यह है कि, वे यही पोल डांस सलमान खान की फिल्म रेस 3 में परफॉर्म करती नज़र आएंगी।
जी हां, ख़बर आ रही है कि, एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस मल्टीस्टारर फिल्म रेस 3 में पोल डांस करेंगी। दरअसल, रेस 3 के निर्देशक रेमो डिसूजा ने एक बातचीत में कहा था कि, जैकलिन बहुत हार्डवर्किंग हैं। उन्होंने कम टाइम में पोल डांस में इतनी महारत हासिल कर ली है। इसलिए हमने इसे रेस 3 में शामिल करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि, रेस 3 में एक बार फिर जैकलिन और सलमान खान साथ दिखेंगे। इससे पहले सलमान और जैकलिन किक 2 में नज़र आ चुके हैं। बताते चलें कि, रेस फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म रेस 3 है। इस फिल्म को प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी जिसमें सलमान खान के अलावा सकीब सलीम, डेजी शाह, बॉबी देओल और जैकलीन भी हैं। जैकलीन ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टा पर पोल डांस का एक वीडियो शेयर किया था जिसे आप यहां पर भी देख सकते हैं।
बता दें कि, पिछले साल जैकलीन फिल्म जुड़वा 2 में अहम भूमिका निभाती नज़र आई थीं। यह फिल्म सलमान खान की फिल्म जुड़वा का सीक्वेल थी। इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था जिसमें वरुण धवन और तापसी पन्नू भी थीं।