Video: मौजी बनना नहीं था आसान, वरुण से पूछिए कितनी परेशानियों का किया सामना
वरुण और अनुष्का स्टारर फिल्म सुई धागा 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मुंबई। कई बॉलीवुड एक्टर्स अक्सर रियल स्टोरी वाली फिल्म करते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि अपनी तरफ से वे जितनी मेहनत रिएलिटी दिखाने में कर सकें वो करते हैं। चाहे फिर उन्हें खुद परेशानी का सामना करना पड़े। एेसा ही कुछ वरुण धवन ने उनकी आने वाली फिल्म सुई धागा में किया है।
फिल्म सुई धागा में वरुण मौजी के किरदार में हैं और यह मौजी का किरदार इतना आसान न था। क्योंकि यह एक आम आदमी की कहानी है जो धूप में काम करता है और कई संघर्षों से गुजरता है। हाल ही में फिल्ममेकर्स द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें वरुण की फिल्म को लेकर मेहनत साफ नजर आती है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार वरुण ने कड़कड़ाती धूप में शूटिंग की और वे इस कारण डिहाइड्रेशन का शिकार भी हुए। इस वीडियो में शूटिंग के दौरान आई समस्याओं के बारे में बताया गया है। वरुण बताते हैं कि, जब वे दिल्ली में शूट कर रहे थे तब बहुत गर्मी थी और उन्हें कड़कड़ाती धूप में बस के पीछे भागना था। एक समय तो एेसा आया कि जैसे ही वरुण बस में एंटर होते हैं तो सीधे जाकर सीट पर लेट जाते हैं। वरुण को एेसा करते देख क्रू परेशान हो जाती है कि आखिरकार वरुण को क्या हुआ। लेकिन वरुण कहते हैं कि ज्यादा कुछ नहीं बस गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन हो गया है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका अस्थमा को लेकर इस प्रकार कर रही हैं लोगों को जागरूक, किया ये खुलासा
मेक इन इंडिया वाली थीम पर शरत कटारिया के निर्देशन में यह फिल्म बनी है। इसमें वरुण धवन और अनुष्का शर्मा देसी अवतार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म एक पति-पत्नी की कहानी है जो खुदके बिजनेस की शुरुआत करते हैं। सुई-धागा में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पति-पत्नी के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी ममता (अनुष्का शर्मा) और मौजी (वरुण धवन) की है। मौजी छोटी नौकरी करता है और कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है। वहीं, ममता हाउसवाइफ है। ममता पति के अपमान से काफी परेशान हो जाती है और उसे नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की राय देती है। मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस शुरू करता है जिसमें ममता भी उसकी मदद करती है। धीरे-धीरे यह बिजनेस बढ़ता है और सफल होने लगता है। कहानी एक एेसे व्यक्ति की है जो बेरोजगार होने के बाद खुदका व्यापार शुरू करता है। मतलब बेरोजगार से खुदके रोजगार की कहानी को इस फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Box Office: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री का जबरदस्त वीकेंड, इतने करोड़ हुई कमाई