ITBP के कांस्टेबल ने गाया 'संजू' फिल्म का 'कर मैदान फतेह' गाना, कोरोना वॉरियर्स को इस अंदाज में किया सलाम
बीते एक सालों से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। इस खतरनाक वायरस की दूसरी लहर ने तो हजारों लोगों की जान भी ले ली है। इस महामारी में डॉक्टर्स नर्स और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स निस्वार्थ भाव से मरीजों की मदद कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बीते एक सालों से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। इस खतरनाक वायरस की दूसरी लहर ने तो हजारों लोगों की जान भी ले ली है। इस महामारी में डॉक्टर्स, नर्स और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स निस्वार्थ भाव से मरीजों की मदद कर रहे हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स के इस योगदान की देश की कई हस्तियां सराहना भी करती रहती हैं और उनको अपने अंदाज में सलाम भी करती रहती हैं।
अब आईटीबीपी के एक जवान ने कोरोना महामारी में फ्रंटलाइन वर्कर्स के तौर पर काम कर रहे योद्धाओं को अलग और खास अंदाज में सलाम किया है। जवान ने दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म संजू का गाना गाकर फ्रंटलाइन वर्कर्स को सलाम किया है। आईटीबीपी के इस जवान का नाम लवली सिंह है। कांस्टेबल लवली सिंह ने संजू फिल्म के सुपरहिट गाने 'कर मैदान फतेह' को अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है।
कर हर मैदान फतह...
कोरोना योद्धाओं को कांस्टेबल लवली सिंह, आईटीबीपी का सलाम
Constable Lovely Singh, ITBP sings for Corona Warriors pic.twitter.com/MI8dHt64vn— ITBP (@ITBP_official) May 16, 2021
'कर मैदान फतेह' गाना गाते हुए लवली सिंह के वीडियो को आईटीबीपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। उनके गाने के इस वीडियो को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'कर हर मैदान फतह...कोरोना योद्धाओं को कांस्टेबल लवली सिंह, आईटीबीपी का सलाम'। वीडियो में लवली सिंह की दमदार आवाज में गाना देखते की बन रहा है। सोशल मीडिया पर लवली सिंह के गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Real se bhi better sir Jai hind sir🙏🙏— Himangshu Mandal (@Himangs24638407) May 16, 2021
Wow than original 👏👏
Very young at heart voice and vocal range
JAI HIND🇮🇳— NinjaWarrior (@NannuK7) May 16, 2021
कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके गाने के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर लवली सिंह की आवाज की तारीफ कर रहे हैं। Himangshu Mandal नाम के यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'रियल से भी अच्छा सर, जय हिंद।' लवली सिंह की आवाज में गाना सुनकर Amit Sharma ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इसने मुझे मेरा जिम याद दिला दिया जो महामारी की वजह से बंद है, अच्छी गायिकी'।
This reminded my Gym which is closed due to pandemic
Very good singing— Amit Sharma (@iamSrSharma) May 18, 2021
Beautiful voice 😍— Pretty Girl (@Vinni63824508) May 16, 2021
Pretty Girl ने अपने कमेंट में लिखा, 'खूबसूरत आवाज।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्वीच कर लवली सिंह के गाने और आवाज की तरीफ की है। आपको बता दें कि फिल्म संजू साल 2018 में आई थी। इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर ने किया था। फिल्म संजू का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।