तस्वीरें: नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग पूरी, पार्टी में मस्ती करते दिखे अर्जुन और परिणीति
परिणीति चोपड़ा ने कहा कि उनकी अर्जुन कपूर के साथ जब फिल्म इश्कज़ादे आई थी, तब उन्हें ऐसा लगता था कि अर्जुन कपूर में बहुत ही घमंड है और वह बहुत अधिक उसे दर्शाते भी थे l
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई l विपुल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैण्ड की शूटिंग पूरी कर ली गई है l इस मौके पर एक जश्न का आयोजन किया गया जिसमें फिल्म के लीड आर्टिस्ट अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मस्ती के मूड में नज़र आये l
विपुल शाह ने अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ 11 साल पहले नमस्ते लंदन बनाई थी लेकिन बकौल विपुल ये फिल्म उससे पूरी तरह अलग हैl मुंबई में फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर एक पार्टी का आयोजन किया गया थाl इस मौके पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलीl अर्जुन कपूर ने इस मौके पर पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा कि उन्हें फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ काम करने पर किसी भी प्रकार की कोई भी इनसिक्युरिटी की भावना नहीं हुईl इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि परिणीति चोपड़ा सीन करते वक्त कभी भी ऐसा प्रयास नहीं करती थी कि मानो वह उन्हें ओवर पॉवर करने की कोशिश कर रही हैंl
वही इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा कि उनकी अर्जुन कपूर के साथ जब फिल्म इश्कज़ादे आई थी, तब उन्हें ऐसा लगता था कि अर्जुन कपूर में बहुत ही घमंड है और वह बहुत अधिक उसे दर्शाते भी थे लेकिन समय के साथ जैसे-जैसे वह काम करते रहे उनका यह भ्रम भी टूट गया और अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैंl
फिल्म नमस्ते इंग्लैंड को लेकर दोनों बहुत उत्साहित नज़र आये l पिछले दिनों ख़बर आई थी कि इसी फिल्म के गाने 'तू मेरी मैं तेरा' है को फिल्माने के लिए साढ़े पांच करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे। इस गाने जावेद अख़्तर ने लिखा है और यह एक ट्रैवल गीत है।ये दोनों किरदार फ़िल्म में पंजाब से लंदन तक की यात्रा करेंगे। नमस्ते इंग्लैंड पंजाब से इंग्लैंड गये दो युवाओं की कहानी है। और ये फिल्म इस साल दशहरे पर रिलीज़ होगी।
परिणीति और अर्जुन इसके अलावा फिल्म संदीप और पिंकी फ़रार में भी साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन हरियाणवी पुलिसवाले के किरदार में हैं।
यह भी पढ़ें: टीवी शो हमलोग की ‘मझली’ याद है क्या, निभाने जा रही हैं ये बड़ा रोल