ISRO Chandrayaan 2: अरशद वारसी ने पाकिस्तानियों का ऐसा उड़ाया मजाक, जमकर हो रहे हैं ट्रोल
अरशद वारसी ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता अरशद वारसी ने अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए एक वीडियो शेयर किया हैl उन्होंने पाकिस्तान का मजाक उड़ाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैl इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स ने जमकर इसपर कमेंट किए हैं और मीम शेयर किए हैंl
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी अपने ट्विटर पर कई चीजें अपलोड कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैंl
I had no idea that Pakistan had also launched a rocket... pic.twitter.com/9PjiBhK3qO— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) September 9, 2019
अरशद वारसी अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्मों के प्रचार सामग्री के अलावा कई मजेदार संदेश और वीडियो भी शेयर करते हैंl इससे सभी को मजाक उड़ाने का कारण भी मिल जाता हैl आज फिर अरशद ने ऐसा ही किया हैl उन्होंने पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ रही हैl
अरशद ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें कुछ लोग जो कि संभवतः पाकिस्तान के हैं, आकाश में रॉकेट से दिखने वाले गुब्बारे को उड़ाते देखे जा सकते है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अरशद ने लिखा हैं, ‘मुझे नहीं पता था कि पाकिस्तान ने भी एक रॉकेट लॉन्च किया था..." अरशद का कमेंट भारत द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए चंद्रयान 2 मिशन के संदर्भ में थाl
हाल ही में पाकिस्तान के एक मिनिस्टर ने भारत के लैंडर 'विक्रम' के फेल होने पर मजाक उड़ाया थाl जैसे ही वीडियो को अरशद ने ट्विटर पर शेयर किया, यह बड़ी तेजी से वायरल हुआ और भारतीय प्रशंसक अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने इसपर जमकर कमेंट किए हैंl
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, जब नाक की वजह से चिल्लाते थे डायरेक्टर, कर दिया था फिल्म से बाहर
एक व्यक्ति ने लिखा, ‘चलो कुछ तो लॉन्च किया। बधाई।’ एक अन्य व्यक्ति ने मजाक में कहा, ‘इसकी कम लागत, पर्यावरण के अनुकूल रॉकेट .... भारत को उनसे इको-रॉकेट तकनीक के बारे में सीखना चाहिए।’ हालांकि, कई पाकिस्तानियों को अरशद का मजाक पसंद नहीं आया और उन्होंने इसपर उन्हें जमकर ट्रोल किया हैl
फोटो क्रेडिट - अरशद वारसी instagram